Nashik Rape News | नाशिक के वनी में घर छोड़ने के बहाने बस स्टॉप में रुकी युवती से बलात्कार, नाशिक के आरोपी को 10 वर्ष की जेल 

नाशिक (Nashik), 3 जुलाई : (Nashik Rape News) बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही युवती को घर छोड़ देने के बहाने उसके साथ बलात्कार (Rape) करने के मामले में आरोपी को नाशिक जिला सत्र न्यायालय (Nashik District Sessions Court) ने 10 वर्ष की सजा सुनाई है।  संबंधित लड़की को करीब 4 वर्ष बाद न्याय मिला है।  इस मामले में आरोपी युवक पर पांच हज़ार रुपए का दंड भी लगाया गया है। दंड नहीं भरने पर और तीन मैंने जेल की सजा काटनी होगी।

सजा पाने वाले युवक का नाम सागर दिलीप भोये (Sagar Dilip Bhoye) है।  आरोपी (Criminal) ने 3 अक्टूबर 2017 में दिंडोरी तालुका के मांदाने में अपने घर लेजाकर युवती के साथ बलात्कार (Rape) किया था।  इस घटना से परिसर में खलबली मच गई थी।  बलात्कार होने के बाद दूसरे दिन पीड़ित युवती ने वनी पुलिस स्टेशन (Vani Police Station) में शिकायत दर्ज कराई थी।  पुलिस (Police) ने सागर के खिलाफ बाल लैंगिक अत्याचार सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।  इसके चार साल बाद कोर्ट ने युवती की न्याय दिलाया है।

आखिर क्या है मामला

3 अक्टूबर 2017 में पीड़ित युवती (victim girl) देर रात वनी  बस स्टैंड पर आखिर बस का इंतजार कर रही थी।  इस दौरान बस स्टैंड पर अकेली लड़की देखकर सागर दिलीप भोये Sagar Dilip Bhoye() वहां पहुंचा और कहा कि मैं तुम्हे घर छोड़ दूंगा।  देर होने की वजह से बस मिलने की संभावना कम थी. इसलिए युवती ने युवक को भला आदमी समझकर उसपर विश्वास किया और आरोपी के साथ घर जाने के लिए तैयार हो गई।  आरोपी ने लड़की को अपने बाइक पर बिठा लिया।

लेकिन आधे रास्ते तक जाने के बाद आरोपी ने मंदाना में लड़की के घर जाने की बजाय उसे अपने घर लेकर आ गया।

उसे कहा कि काफी देर हो चुकी है इसलिए तुम मेरे घर में रुक जाओ. इसके बाद युवती उसके घर रुक गई।

उसे अनुमान नहीं था कि रात में उसके साथ क्या होने वाला है। आरोपी ने रात में उसके साथ बलात्कार ()किया।

दूसरे दिन युवती ने नाशिक के वनी पुलिस स्टेशन (Vani Police Station) जाकर आरोपी की शिकायत कर दी।

 

 

 

 

 

Neha Narkhede | Pune की नेहा का अमेरिकन शेयर बाजार में चर्चा! Confluent ने बाजी मारी

 

Road Accident | दुखद! पुणे-नगर रोड पर दर्दनाक हादसा, औरंगाबाद के दो शिक्षक की मौत