घर में घुसकर आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म

पुणे : घर में घुसकर युवक ने आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना सोमवार की दाेपहर पुणे के वाकड़ परिसर में सामने आई।

पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर बालिका की मां ने वाकड़ पुलिस थाने में शिकायत दी है जिस अनुसार सोमनाथ दत्तात्रय चव्हाण (30, पुनावले) पर बालकों का लैंगिक अत्याचारों से संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सोमवार की दोपहर बालिका घर में अकेली ही थीं। इसका फायदा उठाते हुए सोमनाथ उसके घर में घुस गया और दरवाजा भीतर से बंद कर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद सोमनाथ वहां से भाग गया। बालिका की मां जब घर लौटी तब उसने उसे घटना के बारे में बताया। उसके बाद उसकी मां ने तत्काल पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस आरोपी को ढूंढ रही है।