महाराष्ट्र के वर्धा के एक गांव में प्रेम के जाल में फंसा कर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म ; गोलियां खिलाकर कराया गर्भपात 

 

वर्धा, 22 जून : पीड़ित के साथ दुष्कर्म कर उसे दवा की गोलियां खिलकर गर्भपात करने की घृणास्पद घटना कारंजा पुलिस स्टेशन की सीमा में आने वाले एक गांव में घटी है।  इस घटना से समाज सुन्न हो गया है।  केवल दसवीं में पढ़ने वाली पीड़ित को कमलेश नामक युवक ने प्रेम के जाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर उसके साथ दो वर्ष तक दुष्कर्म किया।

इस दौरान पीड़ित लड़की गर्भवती हो गई।  कमलेश ने गैर क़ानूनी रूप से दवा की गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।  पीड़ित ने जब शादी करने की जिद्द की तो उसे बार-बार परेशान कर जान से मारने की धमकी दी और शादी करने से इंकार कर दिया।  आखिरकार पीड़ित ने कारंजा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करा दी।  पुलिस ने इस मामले में कमलेश के खिलाफ धारा 376, 3, 313, 323, 506 और 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज लार लिया है।  मामले की जांच कारंजा पुलिस कर रही है।