शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय युवती का बलात्कार, सिंहगड रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज

पुणे: ग्यारहवीं में पढने वाली एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने की घटना सामने आई है। लड़की गर्भवती होने के बाद अस्पताल गई। उसके बाद डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ।

इस मामले में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने सिंहगड रोड पुलिस थाने में शिकायत दी है। इसके अनुसार अजय जाधव (उम्र 22) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार युवती एक कॉलेज से 11वीं की पढाई कर रही है। कॉलेज जाने के दौरान आरोपी ने उसका पीछा किया। उसके साथ बात कर उसे प्रेम के जाल में फसाया और फिर शादी का झांसा दिया। उसके बाद उसे रूम पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। ऐसे में युवती को 22 हफ्ते का गर्भ रह गया। इसलिए उसे ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब डॉक्टर ने सिंहगड पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले को उजागर करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जांच सिंहगड रोड पुलिस कर रही है।