Rape | महाराष्ट्र : खेत का काम निपटकर घर जा रही विवाहिता का अपहरण ; निर्जन स्थान  पर ले जाकर युवक ने किया घृणित काम 

केज (Kej News), 5 जुलाई : खेत का काम करके घर जा रही विवाहित महिला का अपहरण (Abduction) कर उसके साथ बलात्कार (Rape) करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  आरोपी (accused) ने पीड़ित महिला (victim) का अपहरण कर उसे अपने फोर व्हीलर में जबरन बिठाया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया।  यहां पर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार (Rape)  किया।  साथ ही धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो उसके पति और बच्चे को मार डालेगा।

इस मामले में महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।  अपराध में इस्तेमाल किया गया फोर व्हीलर भी जब्त कर लिया गया है।  पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है।  यह घटना शुक्रवार की शाम घटी. इस मामले में फूलचंद रामभाउ गायकवाड़ (Phoolchand Rambhau Gaikwad) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है।

केज तालुका के घाटेवाड़ी में रहने वाली पीड़ित महिला शुक्रवार की शाम खेत का काम निपटाकर घर जा रही थी।  महिला को अकेला देखकर आरोपी ने उसे जबरन गाडी में बिठा लिया।  उसे शिंदी फाटा के पास लेजाकर बलात्कार किया।  महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया।  लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।  बलात्कार (Rape) के बाद आरोपी ने महिला को पति और बच्चे को मार देने की धमकी देते हुए इस घटना की जिक्र किसी से नहीं करने के लिए कहा।

घटना के दो दिन बाद रविवार को महिला ने केज पुलिस स्टेशन (Kej Police Station) जाकर मामले की शिकायत दर्ज करा दी।

पुलिस ने तुरंत फूलचंद को गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी पर बलात्कार, अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

अपराध में इस्तेमाल किया गया कार जब्त कर लिया गया है।

केज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

Fr. Stan Swamy | BREAKING : Fr. Stan Swamy का निधन, एल्गार परिषद केस में थे आरोपी

 

Raju Sapte Suicide | राजेश साप्ते आत्महत्या मामले में एक और गिरफ्तार\