Rape In Pune | शॉकिंग ! नशे का इंजेक्शन देकर मॉडल-रैपर दवारा 17 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार, पुणे के हिंजवड़ी की घटना

पुणे (Pune News), 24 अगस्त : मॉडलिंग करने वाले एक रैपर बॉय ने नाबालिग लड़की (Rape In Pune) को नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ बलात्कार (Rape In Pune) करने की घटना घटी है।  यह घटना 25 सितंबर 2020 से 20 जुलाई 2021 के बीच घटी।  इस मामले में हिंजवडी पुलिस (Hinjewadi Police) ने केस दर्ज किया है।

आरोपी रैपर बॉय (rapper boy) का नाम समीर विजय भालेराव (Sameer Vijay Bhalerao) उर्फ़ डॉनी सिंह (Donny singh) (उम्र 28, नि – फ्लैट नंबर 316, स्काई स्टार टॉवर, मानस लेक भुकुम, तहसील- मुलशी, जिला – पुणे) है।  इस मामले में पीड़ित लड़की (victim girl) की मां ने शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस (Police) से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी समीर रैपर है।  वह मॉडलिंग भी करता है।  उसकी  अपने क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की से पहचान हुई।  उस वक़्त लड़की 17 साल की थी।  युवक ने उसे अपने प्रेम के जाल में फंसाने का प्रयास किया।  एक दिन युवक लड़की के घर गया। वहां से वह जबरन लड़की को अपने साथ ले गया. उसके नाबालिग भाई को भी साथ लेकर गया था।

लड़की को घर में बंद करके रखा।  उसे बाहर जाने से मना किया था।  उसने लड़की को नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ बार-बार बलात्कार (Rape) किया।  घटना के बाद लड़की ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी.

उसकी मां ने इसे लेकर पुलिस स्टेशन (Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी है।  मामले की जांच हिंजवड़ी पुलिस (Hinjewadi Police) कर रही है।

 

 

 

Murder In Pune | पुणे के फरासखाना क्षेत्र में अनैतिक संबंध में महिला की हत्या, शरीर के टुकड़े कर पिरंगुट और मुठा घाट में फेंका ; मची खलबली

Pune Crime | पुणे के आंबील ओढ़ा में ‘भगवान जिसे बचाये उसे कौन मार पाए’ ! मां ने अपने बच्चे को ओढ़ा में फेंका, लेकिन बच्चा सकुशल