Pune | पुणे के सांगवी क्षेत्र में ”मैं एसीपी हूं, मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है,” कहकर शिक्षिका से बलात्कार 

पुणे, 11 सितंबर : Pune | ब्याज पर पैसे देने के बहाने एक 38 वर्षीय शिक्षिका के साथ बलात्कार करने की शॉकिंग करने वाली घटना सामने आई है।  इस मामले में सांगवी पुलिस स्टेशन (Sangvi Police Station) में अवस्ती नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज (case registered) किया गया है।  महिला के साथ बलात्कार (rape) करने के बाद महिला की नग्न अवस्था में फोटो खींचकर स्कूल और घर में दिखाने की धमकी देकर फिर से बलात्कार किया गया।  साथ ही आरोपी (Pune) ने धमकी दी कि मैं रिटायर्ड एसीपी (retired acp) हूं।  मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है।  इस घटना के बारे में किसी को बताया तो जिंदा नहीं छोडूंगा।

आरोपी का नाम विकास अवस्ती है।  उसने खुद को एसीपी बताया था।  लेकिन घटना का सांगवी  पुलिस ने बताया कि एसीपी नहीं है।  इस मामले में अवस्ती अब तक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  इस मामले में 38 वर्षीय महिला ने सांगवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला शिक्षिका है।  उसे पैसों की दिक्कत थी इसलिए उसने आरोपी से पैसे मांगे थे।  आरोपी ने हर महीने 10% ब्याज पर पैसे देने की बात कहकर महिला को घर बुलाया।  महिला से दो कोरे चेक पर सिग्नेचर करवाया।  पीड़िता को सॉफ्ट ड्रिंक पीने के लिए दिया इसके बाद महिला के साथ बलात्कार किया।  उसका नग्न अवस्था में वीडियो और फोटो ले लिया।  इतना ही नहीं महिला को बिना पैसे दिए भेज दिया।
इस घटना से शिक्षिका घबरा गई। उसने महिला को धमकी दी कि घटना का जिक्र किसी से करने पर फोटो और वीडियो स्कूल और घर वालों को दिखा देगा। इसके बाद पीड़िता को दुबारा बाइक पर बिठाकर घर ले गया।  घर लाकर फिर से महिला के साथ बलात्कार किया।  शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।  मैं रिटायर्ड एसीपी हूं।  म,मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।  आख़िरकार महिला ने तंग आकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी।  मामले की जांच पुलिस सब इंस्पेक्टर कविता रूपनर कर रही है।

 

Pune Crime | पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ के आईटी कंपनी मालिक से 9 लाख रुपए का हफ्ता लेते कुख्यात गजा मारने गिरोह के खास को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया