Rape Case | महाराष्ट्र : 3 शादी कर चुके पुलिस कर्मचारी दवारा खुद की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार

नांदेड़ : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) –  पुलिस विभाग में कार्यरत एक पुलिस कर्मचारी (police personnel) दवारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार (Rape) करने की घटना सामने आई है। इस मामले में शिवाजीनगर पुलिस (Shivajinagar Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से रिश्ता और खाकी दोनों कलंकित हुआ है। यह चौंकाने वाली घटना नांदेड़ में घटी है। खास बात यह है कि आरोपी पुलिस कर्मचारी की तीन शादियां हुई है। उसकी दूसरी पत्नी की 10 वर्षीय बेटी के साथ आरोपी ने बलात्कार किया है। इस मामले में पीड़ित लड़की की मां ने शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कुकर्मी बाप के खिलाफ लैंगिक अत्याचार सहित बलात्कार का केस (Rape Case) दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। rape case police married with 3 women and raped his own minor daughter nanded

आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, जहां कोर्ट ने आरोपी को दिन दिन की पुलिस कस्टडी (police custody) में भेज दिया है। आरोपी पुलिस कर्मचारी के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन (Shivajinagar Police Station) में कार्यरत होने की जानकारी मिली है। आरोपी ने पहली पत्नी को छोड़ने के बाद दूसरी शादी की थी। लेकिन जब उसके साथ भी उसका रिश्ता सही नहीं रहा तो उसने तीसरी शादी की

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारी की दूसरी पत्नी के दो बेटों और बेटी से मिलने के लिए वह हमेशा उसके घर जाता था। कुछ दिन पहले वह बच्चों से मिलने अपनी दूसरी पत्नी के घर गया था। इसी दौरान आरोपी ने दस वर्ष की बेटी के साथ बलात्कार किया। वह यही नहीं रुका। उसके लड़की को धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा।

आरोपी पुलिसकर्मी के दबाव में कुछ दिन चुप रहने के बाद आखिरकार पीड़ित की मां ने पुलिस स्टेशन का रुख किया। महिला ने शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ केस दर्ज करा दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बाप के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Web Title : rape case police married with 3 women and raped his own minor daughter nanded

Pune News | पुणे के डेक्कन में 4 महीने के बच्चे के हार्ट का जटिल ऑपरेशन हुआ सफल, पुणे के इन डॉक्टरों का शानदार काम

Gopichand Padalkar | महाराष्ट्र : … इसलिए भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर के खिलाफ विटा पुलिस स्टेशन में FIR

Heavy Rains In Konkan | महाराष्ट्र : कोंकण में भारी बारिश! रायगढ़ में तीन नदियों में बाढ़, आज मूसलाधार बारिश को लेकर रेड अलर्ट