Raosaheb Danve | भाजपा-सेना एक साथ आये तो उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री के रूप  में पसंद होंगे  क्या ?, रावसाहेब दानवे ने कहा….. 

मुंबई (Mumbai News), 17 सितंबर : राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) दवारा  औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में मंच पर मौजूद भाजपा नेता का उल्लेख भावी सहकारी के रूप में किये जाने के बाद चर्चा तेज़ हो गई है।  भाजपा (BJP) के केंद्रीय रेलवे राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve) और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड (Bhagwat Karad) की तरफ देखते हुए कार्यक्रम में एक साथ आया तो भावी सहकारी के रूप में संबोधित किया।  इस पर रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve)  ने सांकेतिक प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कांग्रेस-राष्ट्रवादी (Congress-Nationalist) के साथ गठबंधन से मिले अनुभव की वजह से यह बयान दिया है।  इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता काफी परेशान करते है।  एक बार बैठकर बात करेंगे। ऐसा मुख्यमंत्री दवारा कान में कहे जाने का उन्होंने दावा किया है।  लेकिन कहा जा रहा है कि मंच पर खुशनुमा माहौल की वजह से मुख्यमंत्री ने यह बात कही थी।

 

मुख्यमंत्री पद पर ठाकरे चलेंगे क्या ? (Raosaheb Danve)

मुख्यमंत्री के बयान के बाद आने वाले समय भाजपा शिवसेना का गठबंधन होता है तो राज्य में मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) चलेंगे क्या ? इस तरह का सवाल किये जाने पर दानवे ने सावधानी से प्रतिक्रिया दी।  उन्होंने कहा कि पहले संगम होने दे।  उसके बाद चर्चा होती रहेगी।  भाजपा (BJP) और शिवसेना (Shiv sena) पूर्व मित्र थे।  अब फिर से मित्र होने की संभावना है।  शिवसेना हमारी समान विचारधारा वाली पार्टी है।  ऐसे में शिवसेना ने गठबंधन का विचार किया तो निश्चित रूप से भाजपा इसका स्वागत करेगी।

 

 

 

Devendra Fadnavis | उद्धव ठाकरे द्वारा बीजेपी को भविष्य के सहयोगियों बयान पर देवेंद्र फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया

Mumbai | संजय राउत को अमेरिका का राष्ट्रपति बना कर भेजेंगे; चंद्रकांत पाटिल ने कसा तंज