मुंबई : समाचार ऑनलाइन – दीपिका पादुकोण ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपने छाप छोड़े है। इस लोकप्रियता को देखते हुए लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में दीपिका का वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है। आज दीपिका ने लंदन में अपने वैक्स स्टैच्यू का अनावरण किया। इस मौके पर दीपिका के साथ पति रणवीर सिंह पिता काश पादुकोण और माँ उजाला भी मौजूद थी।
दीपिका के स्टैच्यू को पहनाया ड्रेस सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। इस ड्रेस पर बारीकी से हीरों का काम किया गया है। स्टैच्यू इतनी खूबसूरत है कि स्टैच्यू का अनावरण करने के बाद दीपिका उसे कुछ देर देखती ही रह गई। लेकिन दीपिका से ज्यादा अपने सामने दो-दो दीपिका देख रणवीर दंग रह गए।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर काफी देर तक दीपिका के स्टैच्यू को देखते रहे। जब दीपिका ने उनसे रिएक्शन मांगा तो बोले- “इसे घर ले जाना चाहता हूं।
आपको बता दे कि इस बात की जानकी खुद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर लाइव जाकर दी। मैडम तुसाद म्यूजियम में दीपिका संग रणवीर सिंहके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दीपिका से पहले लंदन के मैडम तुसाद में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित का स्टेच्यू लगा है।