Video Viral: ‘सरकाई लो खटिया’ गाने पर नाचे रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कल अपना 45वां जन्मदिन मनाया। इस बीच करिश्मा कपूर और रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में ‘सरकाई लो खटिया’ गाने पर रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर नाचते हुए नज़र आ रहे है। इस दौरान दोनों मस्ती के मूड में दिख रहे है।

https://www.instagram.com/p/BzICPlYBRGU/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में बज रहा गाना साल 1994 में आई गोविंदा, कादर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘राजा बाबू’ का है। ‘सरकाई लो खटिया’ गाना उस वक़्त काफी पॉपुलर हुआ था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी लोकप्रियता मिल रही है। बता दें कि करिश्मा ने इस बार अपना जन्मदिन लंदन में सेलिब्रेट किया। यहां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बहन करीना और जीजा सैफ के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीर लंदन के एक क्लब में पार्टी करते हुए क्लिक की गईं हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर और करिश्मा एक सोफे में बैठकर डांस करते नज़र आ रहे है। इस दौरान रणवीर कैप पहने नज़र आ रहे है। वहीं करिश्मा चश्मा पहने बेहद क्यूट नज़र आ रही है। इस गाने को अब तक हज़ारों लोगों ने देखा है।