राम रहीम को मिली जमानत

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन

रेप केस में पंचकूला जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को एक मामले में शुक्रवार को जमानत मिल गई। साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम को 400 साधुओं को नपुंसक बनाने से जुड़े मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट से जमानत मिल गई है। सीबीआई की पंचकूला कोर्ट ने राम रहीम को बेल दी है। हालांकि, वह रेप केस में अभी जेल में ही रहेंगे।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0557c978-c89d-11e8-b14c-cf04a24711df’]

डेरा सच्चा सौदा के मुखिया राम रहीम पर एक से एक संगीन मामले हैं। रेप के आरोप में वो सजा काट रहे हैं। लेकिन चार सौ से ज्यादा साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में उन्हें सीबीआई कोर्ट ने राहत दे दी है। राम रहीम और उनके कुछ सहयोगियों के खिलाफ आईपीसी की अलग अलग धाराओं 326, 417, 506 और 120बी के तहत आरोप तय हुए थे।

[amazon_link asins=’B01FM7GGFI,B07FH4PDHJ,B0756ZD5PM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’165e0103-c89d-11e8-a374-59c78f72645a’]

दरअसल राम रहीम के खिलाफ हरियाणा के ही रहने वाले एक शख्स ने आरोप लगाया था कि साधुओं को वो ईश्वर दर्शन कराने की बात करते थे। लेकिन उसके लिए साधुओं के सामने नपुंसक बनने की शर्त होती थी।

रोहतक की जेल में है राम रहीम –

वह इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता हंसराज चौहान की याचिका पर साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में 23 दिसंबर 2014 को सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि डेरा में ईश्वर से मिलाने के नाम पर 400 साधुओं के अंडकोष काटकर उन्हें नपुंसक बनाया गया था।