Raju Sapte Suicide | राजेश साप्ते आत्महत्या मामले में एक और गिरफ्तार

पुणे समाचार (Punesamachar Online) –   मशहूर कला निर्देशक राजेश साप्ते (Raju Sapte Suicide ) ने पिंपरी चिंचवड़ के ताथवडे स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Raju Sapte Suicide ) कर ली। इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम नरेश मिस्री है। उन पर राजेश को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

आत्महत्या करने से पहले राजेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने नरेश के नाम का भी उल्लेख किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह उन्हें कुछ समय से धमका रहे थे। इसके चलते पुलिस ने नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजेश साप्ते ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट और एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। उसी से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, कुल पांच आरोपियों ने साजिश रचकर राजेश साप्ते को जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही लेबर को काम पर नहीं आने देना जिससे व्यापार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी। राजेश को प्रत्येक परियोजना के लिए 10 लाख रुपये में 1 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया था। मृतक राजेश की पत्नी सोनाली ने बताया कि राजेश को ढाई लाख रुपये देने को मजबूर किया गया था।

उनकी पत्नी ने कहा है कि पांच आरोपियों में से एक चंदन रामकृष्ण ठाकरे ने उन्हें समय-समय पर धोखा देते रहे। राजेश ने सभी पांचों आरोपियों से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोनाली ने शिकायत में कहा है कि उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस बीच पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान नरेश विश्वकर्मा (मिस्त्री) , गंगेश्वर श्रीवास्तव (संजुभाई), राकेश मौर्य, चंदन रामकृष्ण ठाकरे और अशोक दुबे के रूप हुई है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चंदन रामकृष्ण ठाकरे को गिरफ्तार कर लिया है।