राजनाथ गरजे-हर हरकत पर हमारे जवानों ने पाक को औकात दिखाई है, अभिनंदन   

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि भारतीय सेना की जितनी सराहना की जाए, कम है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली हरकतों को सीमा तक सीमित कर दिया है।  उन्होंने कहा कि सीमा पार से संघर्षविराम उल्लंघन अक्सर इसलिए किया जाता है, क्योंकि उनका भारत में पठानकोट हमला, उरी हमला जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने का इरादा होता है। भारतीय सेनाएं अपनी ओर से सीमा पर पूरी तरह सतर्कता बरतती हैं। सिंह ने बताया ‘‘ सीमा पर 14,000 से अधिक बंकर बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से अधिकतर बंकर तैयार किए जा चुके हैं। खतरे की आशंका होते ही नागरिकों को अन्यत्र ले जाया जाता है।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी स्वीकृत राफेल लड़ाकू विमान अप्रैल 2022 तक भारतीय वायु सेना में शामिल कर लिए जाएंगे। इस साल के मार्च तक 7 और राफेल बेड़े में शामिल कर लिए जाएंगे। बता दें कि भारत ने 59,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल जेट खरीदने के लिए फ्रांस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। राफेल 4.5 जेनरेशन का विमान है और यह लेटेस्ट हथियार, बेहतर सेंसर और फुली इंटीग्रेटेड आर्किटेक्चर से लैस है। यह एक ओमनी-रोल एयरक्राफ्ट है।

इसका मतलब है कि यह एक बार में कम से कम चार मिशन पर काम कर सकता है। भारतीय वायुसेना के पास वर्तमान में 11 राफेल लड़ाकू विमान हैं।  फ्रांस के इस्ट्रेट्स एयर बेस से उड़ान भरने के बाद 7,000 किमी से अधिक की यात्रा कर ये विमान भारत पहुंचे थे और उड़ान के दौरान रास्ते में ही इनमें ईंधन भरा गया था। बता दें कि ये राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी डसॉ एविएशन द्वारा निर्मित है।