राजनाथ सिंह ने लिया ‘यह’ महत्वपूर्ण निर्णय; नासिक को राहत

नई दिल्ली : देश में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में बड़े पैमाने पर वृद्धि आ रही है। अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसे लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। देश के आर्मी अस्पताल में स्पेशल कोविड वार्ड बनाए जाएंगे। इसमे सर्वसामान्य लोग भी इलाज करा पाएंगे।

कोरोना वायरस के बढते संक्रमण की वजह से कई चिकित्सा सुविधाओ का बड़े पैमाने पर अभाव हो रहा है। जिंदा लोगो को बेड और ऑक्सीजन मिलने में परेशानी हो रही है। मरने के बाद उन्हे श्मशान में भी जगह नहीं मिल रहा है। यह बहुत ही विकट परिस्थिति है। अब राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ, पटना, अहमदाबाद, नासिक के साथ ही देश के कई शहरों में आर्मी अस्पताल हैं। इस अस्पताल में अब लोगों का इलाज किया जाएगा। इस बारे में राजनाथ सिंह ने डिफेंस सेक्रेटरी को आदेश दिया है।

DRDO और HAL के कैंपस में जल्द ही कोविड अस्पताल तैयार करने का काम शुरू है। देश के 63 आर्मी अस्पताल में सर्वसामान्य जनता का इलाज करने का आदेश दिया गया है। दिल्ली के डीआरडीओ के आधार पर 63 अस्पताल में कोविड वार्ड का निर्माण किया जाएगा।