Rajinder Pal Singh Bhatia | छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा  नेता रजिंदरपाल सिंह भाटिया ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

रायपुर (Raipur News), 20 सितंबर : भाजपा (BJP) के सीनियर नेता और पूर्व परिवहन मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया (Rajinder Pal Singh Bhatia) ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है।  पुलिस (Police) से मिली जानकारी के अनुसार रजिंदरपाल सिंह (Rajinder Pal Singh Bhatia) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।  लेकिन आत्महत्या की वजह क्या है ? यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के खुज्जी विधानसभा सीट से रजिंदरपाल सिंह भाटिया विधायक चुनकर आए थे।  रमन सिंह सरकार (Raman Singh Sarkar) के पहले कार्यकाल में उन्हें मंत्री बनाया गया था।  इसके बाद उन्हें मंत्री पद से हटाकर सीएसआईेईडीसी (CSIEDC) का चेयरमैन बनाया गया था।

 

2003 में रजिंदरपाल सिंह भाटिया को भाजपा (BJP) का टिकट दिया गया था और चुनाव जितने पर मंत्री बनाया गया था।  लेकिन 2008 में पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार है बनाया था।  2013 में भी पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया था।  इसके बाद उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था लेकिन वह दूसरे स्थान पर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार भाटिया (Rajinder Pal Singh Bhatia) राजनांदगाव के छुरिया के धाकटया परिसर में रहते थे।  रविवार की शाम वह घर में अकेले थे।  जब घर के लोग घर पहुंचे तो भाटिया उन्हें फांसी पर लटका मिले। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस (Police) को दी गई।  मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।  वह अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे।

 

Captain Amarinder Singh Resigns | पंजाब में राजनीतिक भूकंप ; कैप्टन अमरिंदर सिंह का  मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

Shiv Sena BJP Alliance | क्या शिवसेना-बीजेपी फिर से करेगी गठबंधन? संजय राउत ने दिया ‘यह’ जवाब