Rajesh Tope | राज्य में दशहरा, दिवाली के बाद कोरोना की तीसरी लहर की संभावना ; राजेश टोपे ने दी चेतावनी 

पुणे (Pune News) : Rajesh Tope | फ़िलहाल राज्य (Maharashtra) में कोरोना मरीजों की संख्या कम नज़र आ रही है।  इसके बावजूद कोरोना का संकट (Corona Crisis) खत्म नहीं हुआ है. इसका ध्यान आपको रखना चाहिए।  क्योंकि राज्य में दशहरा (Dussehra) और दिवाली (Diwali) के बाद तीसरी लहर (Corona Third Wave) आने की संभावना है।  यह चेतावनी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने दी है।

 

राज्य में आज घटस्थापना के मुहूर्त पर राज्य के सभी मंदिरों (Temple) को खोल दिया गया है।  स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Health Minister Rajesh Tope) ने गुरुवार की सुबह मुंबई (Mumbai) के महालक्ष्मी मंदिर (Mahalaxmi Temple) जाकर अंबेमाता के दर्शन किये।  इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक नई मुहिम की घोषणा की।  राज्य (Maharashtra) में 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक ‘मिशन कवच कुंडल’ (Mission Kavach Kundal) चलाई जाएगी।  15 अक्टूबर तक तेज़ी से कोरोना प्रतिबंधक  वैक्सीनेशन  मुहिम (Vaccination Campaign) चलाई जाएगी।  राज्य में कही भी वैक्सीन कम नहीं हो इसका ध्यान इस अवधि  रखा जाएगा।  राज्य में कल से हर दिन 15 लाख वैक्सीनेशन (Vaccination) किया जाएगा और इसके लिए हमारे पास फ़िलहाल एक करोड़ वैक्सीन उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि दशहरा और दिवाली के बाद तीसरी लहर आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।  इसे देखते हुए हम विशेष वैक्सीनेशन मुहिम  चला रहे हैं ताकि स्वास्थ्य (Health) पर इसका गंभीर असर नहीं हो।  क्योंकि वैक्सीनेशन ही हमारे पास बड़ा विकल्प है। मुस्लिम समाज के लोग  भी अब बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन करा रहे है।  लेकिन मालेगांव (Malegaon) जैसी जगहों पर अभी भी जिस तरह से वैक्सीनेशन होना चाहिए था वह नहीं हो रहा है।  यहां के धर्मगुरुओ, मौलवियों और सामाजिक संस्थाओं के  सहयोग वैक्सीनेशन (Vaccination) किया जाएगा।

 

 

Pune | हमारे नेताओं को बदनाम किया जा रहा, अजीत पवार ने कभी भी डॉक्युमेंट्स नहीं दबाया