राजेश पांडे प्रदेश भाजपा सचिव बनें

पुणे : समाचार ऑनलाईन –  पुणे यूनिवर्सिटी सीनेट के राज्यपाल नियुक्त सदस्य राजेश पांडे की प्रदेश भाजपा सचिव के रूप में नियुक्ति की गई है। पांडे महाराष्ट्र नेचरल गैस लिमिटेड के संचालक के रूप में कार्यरत हैं।
चंद्रकांत पाटिल ने भी शुभकामनाएं 

पुणे विभाग पदवीधर मतदाता क्षेत्र में मतदाता पंजीकरण हेतु मकरंद देशपांडे के सहप्रमुख के रूप में भी उनकी नियुक्ति की गई है। नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

‘उत्तर महाराष्ट्र विद्यापीठ प्रबंधन परिषद’ के सदस्य थे

राजेश पांडे ने वर्ष 1994 से 97 की अवधि में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य संगठन सचिव पद पर भी काम किया है। वर्ष 1998 से 2004 के दौरान ‘उत्तर महाराष्ट्र विद्यापीठ प्रबंधन परिषद’ के वे सदस्य थे। महाराष्ट्र स्वास्थ्य यूनिवर्सिटी के सीनेट मेंबर के रूप में उन्होंने वर्ष 2003 से 2013 के दौरान जिम्मेदारी निभाई।
2016 के दौरान वे पुणे शहर भाजपा के महासचिव थे

नेशनल युवा को-ऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में वर्ष 2007 से कार्यरत होने वाले राजेश पांडे सृजन, लोकमान्य शिक्षा मंडल अमलनेर, विद्यापीठ विकास मंच आदि संस्थाओं के ट्रस्टी व वनसंपदा बहुउद्देशीय मंडल के सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कौशल विकास कार्यक्रम के तहत् हर वर्ष 40 हजार विद्यार्थियों को व्यवसाय के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण देने का कार्य वे करते हैं। वर्ष 2013 से 2016 के दौरान वे पुणे शहर भाजपा के महासचिव थे।

इनके साथ ही प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद पर बीड के इजाज देशमुख, प्रदेश व्यापारी मोर्चा संयोजक पद पर नागपुर के महेशकुमार कुकरेजा, प्रदेश कामगार मोर्चा संयोजक पद पर गणेश ताठे, रत्नागिरी जिलाध्यक्ष पद पर दीपक पटवर्धन तथा औरंगाबाद विभाग पदवीधर मतदाता क्षेत्र मतदाता रजिस्ट्रेशन प्रमुख पद पर शिरीष बोरालकर की नियुक्ति की गई है।