राजस्थान : दुष्कर्म आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

जयपुर, 5 फरवरी (आईएएनएस)| राजस्थान पुलिस ने दो पुलिस अधिकारियों -गिरधारीलाल व बलबीर- को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। ऐसा पुलिस हिरासत से एक दुष्कर्म के आरोपी के फरार होने के बाद किया गया। आरोपी को चुरू में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने व उसका सिर कूचने को लेकर मंगलवार को शाम चार बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी का लड़की की हत्या करने का इरादा था। वह उसी दिन पुलिस की हिरासत से शाम छह बजे फरार हो गया।

आरोपी के भागने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और पुलिस विभाग इस मामले को लेकर पूरी तरह से अलर्ट हो गया। आसपास के जिलों की सीमाओं को सील कर दिया गया। अपराधी को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

चुरू एसपी तेजस्वनी गौतम, टीम के अतिरिक्त सदस्यों व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और छापेमारी की और आखिरकार दुष्कर्म के आरोपी को तीन घंटे बाद पकड़ने में कामयाब रहीं।

सुदालपुर थाने पर नियुक्त दो पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

आरोपी अकरम काजी को नाबालिग से दुष्कर्म करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म तक किया, जब वह चॉकलेट खरीदने गई थी।

अकरम ने बाद में नाबालिग लड़की की हत्या करने के लिए उस पर पत्थर से हमला किया और उसे पत्थरों के नीचे दबा दिया।

काफी देर बाद लड़की के नहीं लौटने पर चिंतित परिवार ने उसे खोजना शुरू किया।

उसे पत्थरों के नीचे से बाहर निकाला गया और लड़की का चुरू के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।