Raj Thackeray | कोरोना की तीसरी लहर आ रही है क्या ? पत्रकार के सवाल पर राज ठाकरे ने दिया ऐसा जवाब  

मुंबई (Mumbai News) : मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने कोरोना, लॉकडाउन और गाइड लाइन को लेकर राज्य सरकार (State Government) पर निशाना साधा। राज्य में आज दही हांडी उत्सव नहीं मनाया जा रहा है, इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। सरकार को लॉकडाउन पसंद है, ऐसी स्थिति बन गई है। इसलिए दूसरी लहर, तीसरी लहर और चौथी लहर का डर दिखाया जाता है, ऐसा आरोप मनसे (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने सरकार पर लगाया है। पत्रकार द्वारा तीसरी लहर पर पूछे गए सवाल पर राज ने ऐसा उत्तरदिया।

 

कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) की चर्चा शुरू है, तीसरी लहर आ रही है? इस बारे में राज से सवाल पूछा गया था। इस पर राज ने कहा कि लहर के लिए समुद्र नहीं है क्या। साथ ही कहीं कुछ पता चल रहा है क्या आपको। ऐसे ही बिल्डिंग सील करना है, इससे पहले देश में कभी महामारी नहीं आई, ऐसा कहते हुए राज ने गुस्सा व्यक्त किया। चुनाव के पृष्ठभूमि पर यह सब शुरू है। मैं तो बाहर निकलता हूँ, अपने लोगों से भी कहा है। सरकार जल्द ही मंदिर खोले नहीं तो हम मंदिर के बाहर घंटा नाद करेंगे, ऐसी चेतावनी भी राज ने दी है।

 

मुंबई (Mumbai) में कृष्णकुंज में वे मीडिया से बात कर रहे थे। कोरोना प्रतिबंध के बावजूद राज्य सरकार (State Government)  के विरोध में मनसे ने जगह-जगह दही हाँडी मनाया। इस मौके पर कई कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस पर राज ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘जन आशीर्वाद यात्रा (jan ashirwad yatra) चलता है, लेकिन त्योहार मनाने पर रोक है। कोरोना क्या सिर्फ त्योहारों में फैलता है क्या? राजनीतिक रैलियों में कोरोना नहीं होता है क्या? उधर भास्कर जाधव के बेटे ने मंदिर में घुस कर अभिषेक किया। फिर सत्ताधारियों के लिए अलग नियम है क्या? हम दहीहांडी नहीं फोड़े क्या? ऐसा सवाल राज ठाकरे ने उठाया।

 

मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

 

राज्य में सभी काम अच्छे से शुरू है। महापौर बंगले पर रोज बिल्डर की गाड़ियां आ रही है। लोग कोरोना का कारण देकर सिर्फ डर फैलाने का काम कर रहे हैं। जन आशीर्वाद रैली चलता है, लेकिन त्योहार पर रोक है। कोरोना सिर्फ त्योहार में भी फैलता है क्या ? राजनीतिक रैलियों (political rally) में कोरोना नहीं फैलता है क्या ? लोगों को सिर्फ डराने का काम शुरू है। सिर्फ ’वे’ घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं उसका हम क्या करें? ऐसा तंज राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर कसा।

 

 

Pune | पुणे के चिंचवड़ में दिन में साहूकारी, शाम को चाइनीज गाडी लगाना और फिर रात में सेंधमारी