कार्टून बनाकर राज ठाकरे ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा 

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – राजनीती में आरोप प्रत्यारोप आम बात है। कभी सरकार विपक्ष के खिलाफ तो कभी विपक्ष सरकार के खिलाफ आरोप लगाते है। ऐसे ही एक मामला सामने आया है।  जहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी का कार्टून बना के उनकी आलोचना की हैं। इस कार्टून में उन्होंने दिखाया है कि, भारत माता मोदी सरकार से रूठ गई है।
इस कार्टून में एक जगह दिखाया गया है कि, पिछली बार मैंने आपके गुड लक के लिए प्रार्थना की थी, पर अब कभी नहीं करूंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि, साल 2014 के चुनाव में झूठे वादे के सहारे बीजेपी को जीत मिली थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है। कार्टून में ठाकरे ने भारत माता के रूप में एक महिला को दिखाया है। इसके बैकग्राउंड में साल 2014 के लोकसभा चुनाव के वादों को दिखाया गया है जिसके सहारे भाजपा को जीत मिली थी।
वही दूसरी ओर साल 2018 लिखकर कई मुद्दे उठाकर सरकार से नाराज़गी जताई है। कार्टून में दिखाया गया है कि, 2014 में पीएम मोदी ने देश में 100 स्मार्टसिटी, गंगा की सफाई, किसानों की आय को दोगुना करना, हर किसी के खाते में 15 लाख रुपये, पाकिस्तान को सबक सिखाने और काले धन के साथ भ्रष्ट लोगों को पकड़ने जैसे तमाम वादे किए थे। इसके साथ राफेल डील, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बैंकों में लूट जैसे तमाम मुद्दे उठाए हैं। ये सारी चीजे इस कार्टून में दिखाया गया है। हालांकि विपक्ष का मानना है कि, भाजपा सरकार ने केवल लोगों को बेवकूफ बनाया है।