नहीं रही राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर 

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का सोमवार को निधन हो गया। इस खबर से बॉलीवुड में मानों शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कृष्णा कपूर 87 वर्ष की थीं। कृष्णा कपूर पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। काफी दिनों से उनकी तबियत खराब होने के कारण उन्हने अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह 5 उन्होंने अंतिम सास ली।

इस दुखद खबर की जानकारी रणधीर कपूर ने ट्वीट कर दी।  उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि,  यह बताते हुए दुख हो रहा है कि आज सुबह मेरी मां का निधन हो गया। एक मीडिया से बात करते हुए रणधीर कपूर ने कहा ‘कार्डियक अरेस्‍ट के कारण आज मेरी मां का करीब 5 बजे निधन हो गया। बुढ़ापे एक कारक था।हम उनके निधन से बहुत दुखी हैं।

राज कपूर ने साल 1946 में कृष्णा राज कपूर से शादी की थी। दोनों के तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा, रीमा कपूर हैं।
इस खबर की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड ने सोशल मीडिया पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। लेखक और एक्टर सुहेल सेठ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, कृष्णा राज कपूर जी के निधन की खबर से दुखी हूं। एक सशक्त महिला, कपूर खानदान की बड़ी और एक बेहद अच्छी इंसान के रूप में याद की जाएंगी।