Rain in Maharashtra | रायगड, पालघर में ऑरेंज अलर्ट, आज भी जोरदार बारिश की संभावना

मुंबई: (Rain in Maharashtra) पूरे कोंकण सहित मध्य महाराष्ट्र में गुरुवार को जोरदार बारिश के बाद शुक्रवार को भी बारिश का जोर कायम (Rain in Maharashtra) रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भी कोंकण और मध्य महाराष्ट्र (maharashtra) में बहुत सी जगहों पर जोरदार बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को मुंबई शहर, मुंबई,उपनगर, ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा और कोल्हापुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नासिक, औरंगाबाद, जलगांव, जालना, परभणी, हिंगोली, नांदेड, अकोला और नागपुर जिलों में साधारण बारिश की संभावना जताई गई है। 24 जुलाई को पालघर, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुंबई, ठाणे, पुणे, सातारा और कोल्हापुर जिले में साधारण बारिश की संभावना है।

25 जुलाई को रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, पालघर, ठाणे, पुणे और सातारा इन जिलों में साधारण बारिश की संभावना है। 26 जुलाई को रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में साधारण बारिश की संभावना है। अभी कुछ जगहों पर तेज रफ्तार से मूसलाधार बारिश हो रही है।

 

Pune Crime | पुणे के आंबेगांव पठार में 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार, फोटो वायरल करने की धमकी 

 

एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार (rape) कर उसकी फोटो वायरल (Photo viral) करने की धमकी देने की घटना (Pune Crime) सामने आई है।  इस मामले में पीड़ित लड़की ने खड़क पुलिस स्टेशन (khadak police station) में शिकायत दर्ज कराई है।  इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर पॉस्को (Posco) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।