Rain Alert | रायगढ़, रत्नागिरि सहित कोल्हापुर पर फिर से बारिश का संकट ; पुणे सहित छह में येलो अलर्ट 

 

रायगढ़, 27 जुलाई : (Rain Alert ) राज्य में पिछले सप्ताह हुई बारिश ने कई जिलों में हाहाकार मचा दिया है।  बारिश थमने के बाद बाढ़ (flood )प्रभावित जिलों का जनजीवन पहले की  स्थिति में लौट रहा है। (Rain Alert )इसी बीच मौसम विभाग ने फिर से बारिश की चेतावनी दी है।  रायगढ़, रत्नगिरि, कोल्हापुर, सातारा (Raigarh, Ratnagiri, Kolhapur, Satara) सहित बाढ़ से बेहाल हुए जिलों में फिर से मूसलाधार बारिश का संकट मंडरा रहा है।  मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 30 जुलाई तक बारिश होने की जानकारी दी है।  इसके तहत रायगढ़, रत्नागिरि, पुणे, कोल्हापुर (Raigarh, Ratnagiri, Pune, Kolhapur) इन छह जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया गया है।  जबकि महीने के आखिरी दिन रायगढ़, रत्नागिरि में भारी बारिश का अनुमान है।  यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के कोंकण, पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।  पश्चिम महाराष्ट्र और कोंकण में अतिवृष्टि से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई।  लेकिन अब बारिश थमने से बाढ़ का पानी उतर रहा है।  धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य हो रहा है।  बाढ़ प्रभावित जिलों में महीने के आखिर में फिर से बारिश का जोर बढ़ सकता है।  मौसम विभाग के अनुसार आज 27 जुलाई और कल 28 जुलाई को पुणे, रायगढ़, रत्नागिरि, सातारा, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, ठाणे में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
29 और 30 जुलाई को ओरंग अलर्ट 
अगले 48 घंटों में बारिश का जोर बढ़ने की संभावना है।  29 और 30 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है।  मौसम विभाग ने  पुणे, रायगढ़, रत्नागिरि, सातारा, कोल्हापुर में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है।  इसके साथ ही पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।