Rain Alert | राज्य में अगले दो-तीन दिन बारिश की संभावना ; मछुआरों को समुंद्र में नहीं जाने की सलाह 

मुंबई (Mumbai News) : राज्य के विभिन्न भागों में अच्छी बारिश हो रही है।  नाशिक सहित कई जगहों पर त्यौहार के दिन बारिश (Rain Alert) हुई है।  सिंधुदुर्ग में लगातार तीसरे दिन जिले भर में बारिश (Rain) ने जमकर कहर बरपाया।  धान की कटाई जारी है और इसी बीच हुई बारिश (Rain Alert) से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।  रायगढ़ में उरण, पाली, सुधागढ़ परिसर में बारिश ने फिर से दस्तक दी है।

कोल्हापुर (Kolhapur) के दक्षिण भाग में भारी बारिश (Heavy Rain) हुई है।  चंदगढ़, नेसरी परिसर में हुई बारिश में कटी हुई धान की फसल का नुकसान हुआ है। साप्ताहिक बाजार भी बारिश की भेट चढ़ गया।

 

नाशिक (Nashik) में हुई बारिश ने व्यवसायी  के माथे पर चिंता की लकीरे खिंच दी है।  कॉलेज रोड परिसर में आयोजित सांजपाडवा का कार्यक्रम बारिश के कारण रद्द करना पड़ा।  इससे श्रोतागण निराश हो गए।  राज्य में कोंकण, पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ भागों में दो दिन बारिश होने के अनुमान मौसम विभाग (Meteorological Department) ने लगाया है।

 

अरब समुंद्र में कम दबाव का क्षेत्र तैयार होने से दक्षिण महाराष्ट्र (South Maharashtra) और गोवा (Goa) में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।  प्रमुख रूप से उत्तर  और दक्षिण गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बारिश (Rain) होने का अनुमान लगाया गया है।  गोवा में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।  जबकि दूसरी तरफ अगले पांच दिन मछुआरों को समुंद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

महाराष्ट्र में फ़िलहाल अगर कुछ भागों में बारिश दिख भी रही है तो अगले 8 दिनों के बाद तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।  ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में ठंड महसूस होगी। यह जानकारी मौसम विभाग (Meteorological Department) ने पहले ही दी थी।

Anil Deshmukh | पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को जेल भेजा गया, PMLA कोर्ट ने सुनाया फैसला