Railway News | ट्रेन से सफर करने से पहले एक बार ट्रेन के बदले नंबर पर जरूर नजर डाल लें

पुणे : Railway News | मध्य रेल (Central Railway) द्वारा अगली सूचना तक त्यौहार स्पेशल ट्रेनों को बहाल नंबरों के साथ विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। भारतीय रेल (Indian Railway) द्वारा वर्तमान में चलाई जा रही पूर्व मध्य रेल की नियमित मेल/एक्सप्रेस और त्योहार स्पेशल ट्रेनों के लिए ‘स्पेशल ट्रेन’ का दर्जा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में जिन ट्रेनों (Railway News) के सामान्य श्रेणी में आरक्षण की व्यवस्था है, वह यथावत जारी रहेगी। इसके साथ ही ट्रेनों के जो कोच पहले अनारक्षित घोषित किए गए थे, वह अभी भी अनारक्षित ही बने रहेंगे। कहीं आपको कोई परेशानी न हो इसलिए अब सफर करने से पहले एक बार इस बदले हुए नंबर पर नजर डाल लें।

 

विवरण निम्नानुसार है :

 

 ट्रेन संख्या 01033 पुणे-दरभंगा (बुधवार), अब दिनांक  30.3.2022 तक ट्रेन संख्या 11033 के रूप में चलेगी।

 ट्रेन संख्या 01034 दरभंगा-पुणे (शुक्र) अब दिनांक 01.4.2022 तक ट्रेन संख्या 11034 के रूप में चलेगी

 ट्रेन संख्या 01407 पुणे-लखनऊ (मंगलवार) अब दिनांक 29.3.2022 तक ट्रेन संख्या 11407 के रूप में चलेगी

 ट्रेन संख्या 01408 लखनऊ-पुणे (गुरुवार) अब दिनांक 31.3.2022 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 11408 के रूप में चलेगी

 ट्रेन संख्या 02107 एलटीटी-लखनऊ (सोमवार, बुधवार, शनिवार)  दिनांक 30.3.2022 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 12107 के रूप में चलेगी

 ट्रेन संख्या 02108 लखनऊ-एलटीटी (मंगलवार, गुरुवार, रविवार) दिनांक 31.03.2022 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या12108 के रूप में चलेगी

 ट्रेन संख्या 02165 एलटीटी-गोरखपुर (सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार) दिनांक 31.03.2022 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या12165 के रूप में चलेगी

 ट्रेन संख्या 02166 गोरखपुर-एलटीटी (मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार)  दिनांक 01.04.2022 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 12166 के रूप में चलेगी

 ट्रेन संख्या 01079 एलटीटी-गोरखपुर (गुरुवार)  दिनांक 31.3.2022 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या11079 के रूप में चलेगी

ट्रेन संख्या 01080 गोरखपुर-एलटीटी (शनिवार)  दिनांक 02.4.2022 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 11080 . के रूप में चलेगी

 ट्रेन संख्या 02101 एलटीटी-शालीमार (सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार)  दिनांक 29.3.2022 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 12101 के रूप में चलेगी

 ट्रेन संख्या 02102 शालीमार-एलटीटी (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, रविवार)  दिनांक 31.3.2022 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 12102 के रूप में चलेगी

 01115 पुणे-गोरखपुर (प्रत्येक गुरुवार)  दिनांक 31.03.2022 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 11037 के रूप में चलेगी

 01116 गोरखपुर-पुणे (प्रत्येक शनिवार)  दिनांक 02.4.2022 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 11038 . के रूप में चलेगी

 02135 पुणे-बनारस (सोमवार)  दिनांक 28.3.2022 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 22131 के रूप में चलेगी

 02136 बनारस-पुणे (बुधवार) दिनांक 30.3.2022 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 22132 के रूप में चलेगी

 02099 पुणे-लखनऊ (मंगलवार)  दिनांक 29.3.2022 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 12103 के रूप में चलेगी

 02100 लखनऊ-पुणे (बुधवार)  दिनांक 30.3.2022 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 12104 के रूप में चलेगी

 

आरक्षण : लोकमान्य तिलक टर्मिनस (Lokmanya Tilak Terminus) और पुणे से सामान्य किराए पर चलने वाली पूरी तरह से आरक्षित ट्रेनों की विस्तारित सेवाओं के लिए बुकिंग दिनांक 21.12.2021 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों (Reservation Centre) और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।

 

 

Police Inspector Transfe | पुणे के 7 पुलिस निरीक्षकों का इंटरनल ट्रांसफर

 

Pune Crime | राज्य शिक्षा परिषद के आयुक्त तुकाराम सुपे को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार! टीईटी पेपर लीक मामले में मदद करने का आरोप