नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता व स्व घोषित ‘शिवभक्त’ राहुल गांधी ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
#Mahashivaratri2020 pic.twitter.com/0JbSDyKgG6
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 21, 2020
उन्होंने इस ट्वीट के साथ कैलाश पर्वत की एक तस्वीर भी संलग्न की।
49 वर्षीय नेता इस तरह के ट्वीट के जरिए हिंदुत्व के प्रति झुकाव को जाहिर करते दिखाते देते हैं।
कुछ साल पहले उन्होंने खुद को ‘शिवभक्त’ बताया और मंदिरों का दौरा किया, जिसमें उज्जैन का प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर भी शामिल रहा। 2018 में भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए उन्होंने कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी की।