राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली  (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस व रक्षा बंधन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के शब्दों का सहारा लिया और ट्वीट किया, “सही मायने में सच्ची आजादी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर ही पूर्ण होती है।”

उन्होंने लिखा, “73वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को मेरी शुभकामनाएं।”