आर. आर. पाटिल का स्मारक 16 मार्च 2020 बनकर तैयार होगा : सुधीर मुनगंटीवार

सांगली : समाचार ऑनलाइन – आर.आर. आबा का स्मारक 16 मार्च 2020 तक बनकर तैयार होगा और मैं मंत्री के रूप में उस स्मारक का उद्घाटन करुंगा। अति आत्मविश्‍वास से भरा यह बयान वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दिया है।उन्होंने साथ ही कहा कि आर.आर. पाटिल के बेटे को मैं इस बात का विश्‍वास दिलाता हूं।
मिरज रोड पर महात्मा गांधी विद्यार्थी कॉलोनी परिसर में प्रस्तावित आर।आर। पाटिल के स्मृति स्मारक के भूमि पूजन के मौके पर वे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीति में आर।आर पाटिल जैसे नेताओं के अस्तित्व की जरुरत है। आज के माहौल में अच्छे लोगों के लिए हर पार्टी में अच्छी जगह होनी ही चाहिए। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के नेता इस दौरान एक मंच पर मौजूद थे।
आर।आर। पाटिल के साथ विधानमंडल के कई प्रसंगों की चर्चा करते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि उनके साथ हमारी मित्रता थी। उन्होंन कहा, मैं नये विधायक के रूप में विधानसभा की लाइब्रेरी में गया था। वहां जाने के बाद मैंने ग्रंथपाल बाबा वाघमारे से पूछा पांच वर्षों के दौरान का किसका भाषण मैं सुनू। उन्होंने मुझे आर।आर। पाटिल का नाम बताया।
सही अर्थों में वे मेरी प्रेरणा थे। गठबंधन के विधायक के रूप में मैंने 1995 में विधानसभा में पहली बार भाषण दिया था। इस पर आर।आर। पाटिल ने मेरे पास एक पर्ची भेजकर कहा, आपने अच्छा भाषण दिया। आपका भविष्य उज्ज्वल है। एक संवेदनशील राजनेता के रूप में मुझे उनका अनुभव है।
9 दिसंबर 2009 में मैंने विधानसभा में गढ़चिरौली जिले के नक्सलग्रस्त क्षेत्र की परेशानियों पर बोल रहे आर।आर। पाटिल को टोकते हुए कहा था कि केवल भाषण देने से नक्सलवाद खत्म नहीं होगा। इस दौरान मैंने आर।आर। पाटिल को गढ़चिरौली जिले का पालकमंत्री बनने की चुनौती दी थी। एक विरोधी विधायक की चुनौती को स्वीकार करते हुए उन्होंने विधि मंडल में पालकमंत्री बनने की घोषणा की। गढ़चिरौली विकास के लिए वे मंत्रिमंडल की बैठक में हमेशा प्रयत्नशील रहे।