पुणेकरों, सवधान! कोरोना नियंत्रण के बाहर; मनपा ने मांगी सेना से मदद

पुणे: देश में कोरोना का तांडव शुरू है। मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। देश में सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में ही हैं और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज पुणे में हैं। परिस्थिति इतनी भयानक है कि मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। इसलिए अब पुणे मनपा ने सेना से मदद मांगी है।

पुणे में बढ़ते मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए पुणे मनपा की सीमा में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने के लिए लगभग 21 हजार से अधिक बेड उपलब्ध कराए गए हैं। पुणे में 489 बेड्स में वेंटीलेटर की सुविधा उपलब्ध है। पुणे में आईसीयू और वेंटिलेटर बेड का अभाव दिख रहा है। सोमवार को शाम तक एक भी वेंटिलेटर बेड उपलब्ध नहीं होने की जानकारी सामने आई। इसलिए अब पुणे मनपा ने सेना से मदद मांगी है। पुणे में सेना का एक बड़ा अस्पताल है। इस अस्पताल में 335 बेड और वेंटीलेटर की सुविधा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में बेड की कमी नजर आ रही है, इसलिए कोरोना मरीज के इलाज के लिए मनपा ने सेना से मदद मांगी है।