Loading...
पुणेवासियों को ठंड के लिए अभी और 20 दिन इंतजार करना पड़ेगा; शहर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि
Loading...
पुणे, 21 नवंबर थोड़े इंतजार के बाद पुणेवासियों को दिसंबर तक ठंड का अहसास मिलेगा। शहर में पिछले दो दिनों से आंशिक रूप से बादल छाए होने की वजह से ठंड कम पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में भी औसत एक से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। जबकि दिसंबर के दूसरे सप्ताह से कुछ हद तक पुणे में ठंड पड़ने की शुरुआत होने की संभावना मौसम विभाग में जताई है।
Loading...
शीतकाल की शुरुआत दिवाली के बाद होती है लेकिन इस बार यह तस्वीर कुछ बदली हुई है। सामान्य रूप से अक्टूबर से जनवरी की अवधि में ठंड पड़ती है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार नवंबर के पिछले तीन दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान अधिक होने की वजह से शहर में गर्मी महसूस की गई। राज्य भर में ऐसी ही स्थिति है। 20 दिनों के बाद राज्य में ठंड बढ़ेगी। यह अनुमान भारतीय मौसम विभाग ने लगाया है।
देश में ईशान मानसून सक्रिय है। इसके वजह से ईशान्य और उत्तर की तरफ से राज्य में बहने वाली हवा आने साथ आद्रता भी ला रही है। इसकी वजह से राज्य के कई भागों इ बादलनुमा मौसम निर्माण हो गया है। न्यूनतम तापमान का पारा बढ़ रहा है और ठंड कम हो रही है ।
नवंबर में ऐसी होगी स्थिति राज्य में 20 से 26 नवंबर के दौरान कुछ जगहों पर बादलनुमा मौसम रहेगा। दक्षिण महाराष्ट्र, विदर्भ व कोकण गोवा में न्यूनतम तापमान में तुलनात्मक रूप से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम होगा।
27 नवंबर से 3 दिसंबर तक राज्य में गर्मी का मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री कम होगी। जबकि मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा सहित विदर्भ के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है।
पुणे के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनुपम काश्यपि ने बताया कि शहर में 27 और 28 नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसलिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
You may Like it..
Loading...
पिछले तीन दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान
16 नवंबर 17 नवंबर 18 नवंबर 19 नवंबर
न्यूनतम तापमान 15. 7, 18. 6, 18. 5, 20. 3
अधिकतम तापमान 32. 6, 31. 5, 32. 6, 33. 3
2019 की स्थिति
16 नवंबर 17 नवंबर 18 नवंबर 19 नवंबर
न्यूनतम तापमान 17 , 18. 2 , 16 . 2 , 15 . 3
अधिकतम तापमान 30 . 2 , 30 . 4 , 30 . 1 , 30 . 8
Loading...
Comments are closed.