Pune Yerwada Building Collapse | पुणे के येरवडा में बिल्डिंग के लोहे का ढांचा गिरने से 6 लोगों की मौत और 10 घायल; PM मोदी ने दुख जताया

पुणे : येरवडा (Yerwada) के शास्त्रीनगर के वाडिया बंगला गेट नंबर 8 स्थित एक बिल्डिंग के लोहे का ढांचा (Pune Yerwada Building Collapse) बनाने का काम शुरू था, तभी अचानक वह ढांचा गिर गया, जिसमें 6 लोगों की मौत (Death) हो गई और 10 मजदूर घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना (Pune Yerwada Building Collapse) गुरुवार रात 11 बजे के आसपास हुई। घायलों को ससून अस्पताल (Sassoon Hospital) में भर्ती किया गया है। घायलों में कुछ की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (Senior Police Officer) ने घटनास्थल का दौरा किया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दुख जताया है।

 

 

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार येरवडा के शास्त्रीनगर (Shastrinagar) स्थित वाडिया बंगला गेट नंबर 8 में एक नई बिल्डिंग का काम चल रहा था। वहाँ पर निचली मंजिल पर लोहे का ढांचा बनाने का काम चल रहा था। गुरुवार रात 11 बजे यह ढांचा (Pune Yerwada Building Collapse) अचानक गिर गया। इसके नीचे कुछ मजदूर काम कर रहे थे। ढांचा गिरने से सभी मजदूर उसके नीचे दब गए। इस वजह से हड़कंप मच गया। तत्काल दमकल की टीम को जानकारी दी गई। उसके बाद दमकल की 8 गाड़ियां, 108 एंबुलेंस, पुलिस (Police) घटनास्थल पर पहुंचे।

 


यह लोहे का ढांचा इतना बड़ा था कि उसके नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए दमकल के जवानों को इलेक्ट्रिक आरी का इस्तेमाल करना पड़ा। उस ढांचे को काटकर मजदूरों को बाहर निकाला गय। इसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई वहीं 10 मजदूरों को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस बीच स्थानीय लोगों ने संबंधित पर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

Pune Crime | जीपीएस ट्रैकर से खुली पति के विवाहबाह्य संबन्ध की कलई 

Pune News | प्लास्टिक बैग संबन्धी नए अध्यादेश से दुकानदारों की बढ़ी दिक्कतें