Pune Yerwada Building Collapse | पुणे के येरवडा में स्लैब गिरने  के कारण हुए हादसे में बिल्डर व ठेकेदार पर मामला दर्ज; CP अमिताभ गुप्ता ने दी जानकारी

पुणे : येरवडा (Yerwada) में स्लैब गिरने से हुए हादसे (Pune Yerwada Building Collapse) में 6 लोगों की मौत (Death) हो गई। इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठेकेदार पर मामला दर्ज (FIR) कर लिया गया है। इस मामले (Pune Yerwada Building Collapse) में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता (CP Amitabh Gupta) ने दी है।

 

येरवडा स्थित शास्त्रीनगर (Shastrinagar) के वाडिया बंगला के पास बन रहे एक बिल्डिंग का स्लैब बनाने का काम शुरू था, तभी अचानक लोहे का ढांचा गिर गया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए हैं। दुर्घटनास्थल पर पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने सुबह दौरा किया था। उसके बाद उन्होने कहा कि यह घटना (Pune Yerwada Building Collapse)  कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। लापरवाही करनेवाले ठेकेदार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। ब्लू ग्रास बिजनेस पार्क कंपनी सहित एमपीसीएल (MPCL), अहलूवालिया कंस्ट्रक्टर प्रा. लि. (Ahluwalia Constructors Pvt. Ltd.) पर सदोष मृत्यु वध  (Wrongful Death) व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

दिल्ली (Delhi) की एक कंपनी के माध्यम से यहाँ पर आईटी पार्क (IT Park) का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए पिलर बनाने के लिए लोहे के जाली का ढांचा तैयार किया गया था। इसके नीचे मजदूर काम कर रहे थे। हालांकि ढांचे का वजन न टिक पाने के कारण पूरा ढांचा गिर गया। इसमें 10 मजदूर फंस गए और 6 की मौत हो गई।

 

 

Pune Yerwada Building Collapse | पुणे के येरवडा में बिल्डिंग के लोहे का ढांचा गिरने से 6 लोगों की मौत और 10 घायल; PM मोदी ने दुख जताया

Pune News | प्लास्टिक बैग संबन्धी नए अध्यादेश से दुकानदारों की बढ़ी दिक्कतें