Pune | हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी पहचान बना रही- शिवसेना जिला प्रमुख ज्ञानेश्वर कटके

पुणे : Pune | मौका मिले तो महिलाएं क्या कर सकती है, ये तो पूरी दुनिया ने देखा है। इसलिए उनका ज्यादा से ज्यादा सक्षम होना जरूरी है। महिलाओं के सशक्तिकरण (Women Empowerment) के बाद ही सही मायने में समानता को माना जाएगा। हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी पहचान बना रही हैं, दृढ़ संकल्प के साथ स्थिति का सामना कर रही हैं, अपने अस्तित्व को साबित (Pune) कर रही हैं। मेरी सभी माताओं और बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) की शुभकामनाएं, ऐसा शिवसेना (Shiv sena) के जिला प्रमुख और जिला परिषद सदस्य ज्ञानेश्वर कटके (Dnyaneshwar Katke) ने कहा।

 

महिला दिवस के अवसर पर ज्ञानेश्वर (आबा) कटके के सौजन्य से महिला बचत गट सम्मेलन (Women’s Savings Group Conference) का आयोजन किया गया। वाघोली (Wagholi) क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक इसमें हिस्सा लिया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की सफल, मेधावी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

 

कटके ने कहा कि बचत गट के माध्यम से कई महिलाएं अपने पैरों पर खड़े होने के लिए, आत्मनिर्भर बनने के लिए भागदौड़ कर रही हैं। बचत गट के माध्यम से महिला अपने पंख से उड़ान भर रही है। महिला उद्यमियों का यह सफर सिर्फ वाघोली में ही नहीं बल्कि जिले और प्रदेश में भी फैल रहा है। इसके माध्यम से महिला बचत गट और उद्यमियों को बाजार (Pune) उपलब्ध हुआ है, यह सराहनीय है।

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन में विविध प्रकार के गेम्स का आयोजन किया गया और  विजेता महिलाओं पुरस्कार (Award) भी दिए गए। इस अवसर पर “आदेश बांदेकर प्रस्तुत खेल मांडियेला” के लिए आवेदन भी वितरित किए गए।

 

इस अवसर पर शिवसेना उप-जिला प्रमुख संजय अप्पा सातव पाटिल (Sanjay Appa Satav Patil), पूर्व उपसरपंच मारुति अन्ना गाडे (Maruti Anna Gade), गणेश गोगावले (Ganesh Gogavale), शिवसेना उप तालुका प्रमुख बालासाहेब गोरे (Balasaheb Gore), सुनील काले, पिंटू दलवी, पिंटू कटके, अशोक खांदवे, तेजस राजवाड़े, सुनील जाधव, माउली बचत गट ऑर्गनाइजर (अध्यक्ष) प्रिया कुसालकर, मनीषा ज्ञानेश्वर कटके, पूर्व सरपंच जयश्री राजेंद्र सातव पाटिल, मीना काकी, संजय सातव पाटिल, सुजाता कृष्णकांत सातव, शिवसेना संभाग संघटिका कविता दलवी, पूर्व उप सरपंच मालती गोगावले, पूर्व सरपंच प्रणाली तांबे, संगीता बालासाहेब सातव, शिवसेना वाघोली शहर प्रमुख वंदना घोलप, पूर्व उपसरपंच जयश्री काले, शिवसेना की उप जिला प्रमुख अर्चना भाडले, ग्रामपंचायत सदस्य सुनीता अनिल सातव, प्रमिला बिड़गर, वर्षा मंगेश सातव, अश्विनी सावंत, अश्विनी पांडे, मीरा शिंदे, अमृता वालुंज सहित सैकड़ों महिलाएं और शिवसेना की महिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

 

Corporator Ravi Landage-Corporator Sanjay Newale | पिंपरी चिंचवड में भाजपा को झटका पर झटका, नगरसेवक रवि लांडगे, संजय नेवाले का इस्तीफा

Indurikar Maharaj | मेरे ‘उस’ क्लिप को डालनेवाले के बच्चे दिव्यांग पैदा होंगे;  कीर्तनकार इंदोरीकर महाराज का एक बार फिर से विवादित बयान