Pune | शिवशाही के राज्य में एसटी कर्मियों से मुगलों जैसा बर्ताव क्यों

पिंपरी, संवाददाताPune | राज्य में एसटी कर्मचारियों (ST Workers) ने वेतन वृद्धि के साथ निगम के सरकार में विलय के लिए बुलाई गई अनिश्चितकालीन हड़ताल (ST Workers Strike) को आम आदमी पार्टी की पिंपरी चिंचवड़ इकाई (Pimpri Chinchwad Unit) ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। पिंपरी वल्लभनगर डिपो (Pimpri Vallabhnagar Depot) में चल रहे आंदोलन (Protest) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के पदाधिकारियों ने हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन का पत्र देकर उनके आंदोलन का समर्थन (Pune) किया है।
एस. टी. कर्मचारियों (ST Workers) की मांगें जायज और ज्वलंत हैं, उन्हें पूरा करने को लेकर राज्य सरकार द्वारा की जा रही टालमटोल और लेटलतीफी, कर्मचारियों की हड़ताल के प्रति नकारात्मक भूमिका के चलते गांव गांव पहुंची एसटी बसों (ST Bus) की यात्रा निजीकरण की ओर बढ़ रही है, ऐसा लग रहा है। यह देखकर आम आदमी पार्टी हड़ताली कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन देती है और राज्य सरकार (State Government) से उनकी मांगों को पूरा करने एवं हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई न करने की मांग करती है।

इस मांग के साथ ही आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने सवाल उठाया है कि शिवशाही के राज्य में एसटी कर्मचारियों के प्रति मुगलों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है? इस मौके पर पार्टी की शहर इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष चेतन गौतम बेंद्रे (Chetan Gautam Bendre), जनसंपर्क प्रमुख वैजनाथ शिरसाट (Vaijnath Shirsat) सागर सोनावणे (Sagar Sonawane), स्वप्नील जेवले (Swapnil Jewale) आदि उपस्थित थे।

 

 

 

————————————————————————————————————————————————-

 

Pune Crime | आर्यन खान ड्रग्ज मामले में NCB  के गवाह किरण गोसावी के खिलाफ और एक FIR ; मुश्किलें बढ़ी

Aurangabad | औरंगाबाद में ईडी की छापेमारी ; उद्योगपति और बिल्डर रडार पर

औरंगाबाद (Aurangabad News) : शहर (Aurangabad) के कुछ नामी उधोगपतियों  और बिल्डर के घर पर छापेमारी (Raid) की कार्रवाई से खलबली मच गई है।  गुरुवार की दोपहर 12 बजे ईडी (ED) ने 7 जगहों पर छापेमारी शुरू की।  बताया जा रहा है कि शहर के कई उधोगपति और बिल्डर ईडी के रडार पर है।  इस छापेमारी के पीछे समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) कनेक्शन बताया जा रहा (Aurangabad) है।