Pune | राज्यपाल कोश्यारी ने महिला का सम्मान करते समय उसका मास्क किया नीचे! (Video)

पुणे प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिन के अवसर पर (Pune ) कोथरुड में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा से बालगंधर्व मंदिर में झांसी की रानी की प्रतिमा के बीच पुणे ऑन पेडल्स साइकिल रैली (Pune On Pedals Cycle Rally) का आयोजन किया गया। उस समय साइकिल रैली का उद्घाटन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) ने हरी झंडी दिखाकर किया। हालांकि इस मौके पर राज्यपाल द्वारा एक महिला साइकिल चालक को सम्मानित (Pune) किया गया। राज्यपाल ने उस समय फोटो खिंचवाते हुए महिला के चेहरे पर से अपने हाथों से मास्क हटा दिया। इसे देखते ही दर्शकों का ठहाका गूंजने लगा।

 

 

एक ओर केंद्र (Central Government) और राज्य सरकार (State Government) ने कोरोना वायरस की पृष्ठभूमि पर बनाए गए नियमों का पालन करने की अपील की है। वहीं राज्यपाल (Governor Bhagat Singh Koshyari) द्वारा एक महिला का मास्क नीचे करने के साथ ही एक चर्चा को जन्म दिया है।

 

 

 

————————————————————————————————————————————————

 

Pune | आने वाले रविवार को पुणे और पिंपरी में सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेगी, होटल और रेस्टोरेंट को लेकर हुआ यह निर्णय (वीडियो)

पुणे (Pune News), 17 सितंबर : Pune | कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए सभी सिस्टम युद्धस्तर पर प्रयास में जुटी है।  आज हुई कोरोना समीक्षा बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) ने आने वाले रविवार 19 सितंबर को गणपति विसर्जन (Ganpati Visarjan) के दिन पुणे (Pune) शहर और पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) 

Maharashtra | एक साथ आये तो भावी सहकारी… मुख्यमंत्री के बयान के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा शुरू