Pune | पुणे विश्वविद्यालय में विक्टरी फ्लेम का स्वागत

पुणे (Pune News) :  पुणे (Pune) में भारतीय सेना (Indian Army) के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे एक महीने तक चलने वाले स्वर्णिम विजय वर्ष कार्यक्रम के तहत गुरुवार को विक्ट्री फ्लेम (Victory Flame) पुणे विश्वविद्यालय (Pune University) में पहुंचा। विक्ट्री फ्लेम का स्वागत विश्वविद्यालय के  कर्मचारियों और छात्र निकाय द्वारा बड़े उत्साह के साथ किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया (Lt Gen Arvind Walia) चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय दक्षिणी कमान और प्रोफेसर (डॉक्टर) नितिन करमाळकर (Nitin Karmalkar), पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति ने विक्टरी फ्लेम को प्राप्त किया। 1971 के युद्ध के पुरस्कार विजेताओं की उपस्थिति में इस महत्वपूर्ण अवसर की शोभा बढ़ाई गई, जिसमें ब्रिगेडियर पीएसएस राजन, एम इन डी, कमांडर भागवत बिपिन चंद्र भास्कर वीआरसी, आईएन और वीर नारी नंदा नाटू की पत्नी, कमोडोर जयशील विश्वनाथ नाटू, एनएम और सिपाही मसकार गोविंद शंकरराव की पत्नी कलावती शामिल (Pune) थीं।

 

यूनिवर्सिटी में जैसे ही विक्टरी फ्लेम पहुंचा वैसे ही वातावरण देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो गया। छात्र संगठन द्वारा प्रस्तुत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय दक्षिणी कमान ने सभा को अपने संबोधन के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और 1971 के युद्ध के दिग्गजों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद कुलपति ने वीरता पुरस्कार विजेताओं और 1971 के युद्ध के वीर नारियों को सम्मानित किया।

 

 

Pune | पुणे-लोनावला तथा तलेगांव के बीच अतिरिक्त लोकल सेवा

Pune | पुणेवासियों को रिक्शे से सफर करना पड़ेगा महंगा, पहले डेढ़ किमी के लिए 2 रुपए ज्यादा देने होंगे