Pune Weather Update | शहर परिसर में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना बरक़रार 

पुणे (Pune News) : शहर (Pune Weather Update) और आसपास के परिसर में सप्ताह भर से बारिश (Rain) ने अपना कहर जारी रखा है।  शनिवार को हुई भारी बारिश (Pune Weather Update) के बाद रविवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश हुई।  आने वाले 24 घंटे में शहर में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

शहर में रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।  इस दौरान काफी तेज़ हवाएं चल रही थी। दोपहर में शहर और आसपास के परिसर में बारिश (Rain) का बादल छाने लगा।  शाम  चार बजे तक खड़कवासला, कात्रज, सिंहगढ़ रोड परिसर, लोणी कालभोर, कोथरुड जैसे विभिन्न जगहों पर जोरदार जबकि मध्यवर्ती पेठों, शिवाजीनगर, येरवड़ा, बाणेर-पाषाण, पुणे स्टेशन में हल्की बारिश हुई।  मौसम विभाग (Meteorological Department) से मिली जानकारी के अनुसार शिवाजीनगर में 0. 4 मिमी, खड़कवासला परिसर में 12, कोथरुड में 0. 22 जबकि लोणी कालभोर में 20. 8 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कहा है कि मौसम की स्थानीय अस्थिरता के कारण शहर में बारिश के लायक अनुकूल वातावरण तैयार हो गया है।  उच्च तापमान और उच्च आद्रता की वजह से शहर में बारिश स्थिति तैयार हुई है।  रविवार की दोपहर शहर और आसपास के परिसर में कुछ तेज़ी से बादल जमा हुआ था।  इसकी वजह से यह बारिश (Rain) हुई।

 

Pune | पुणे के चांदनी चौक का ट्रैफिक जाम आख़िरकार कम होगा