Pune Water Supply | गुरुवार को पुरे पुणे शहर में वाटर सप्लाई बंद रहेगी 

पुणे (Pune News), 31 अगस्त  : पुणे शहर को वाटर सप्लाई (Pune Water Supply) करने वाले पर्वती जल केंद्र पंपिंग, रॉ वाटर पंपिंग, वडगाव जलकेंद्र, एसएनडीटी, वारजे जल केंद्र और होलकर पंपिंग स्टेशन, चिखली रावेत पंपिंग में विद्युत, पंपिंग संबंधी केयरिंग-रिपेयरिंग  का काम होना है। इसलिए गुरुवार 2 सितंबर को पुरे पुणे शहर की वाटर सप्लाई (Pune Water Supply) बंद रहेगी। जबकि शुक्रवार को शहर में देरी से और कम दबाव से पानी सप्लाई होने की जानकारी वाटर सप्लाई विभाग (Water Supply Department) ने दी है।

 

गुरुवार को इन क्षेत्रों में पानी सप्लाई बंद रहेगी

 

पर्वती वाटर प्यूरीफिकेशन सेंटर :

शहर के सभी पेठा, दत्तावाड़ी,  राजेंद्रनगर, लोकमान्यनगर, डेक्कन जिमखाना, शिवाजीनगर, स्वारगेट, पर्वती दर्शन, पर्वती गांव, मुकुंदनगर, सहकारनगर, एसएनडीटी परिसर, एरंडवणा, कोथरुड, डहाणूकर कॉलोनी, कर्वेनगर, लॉ कॉलेज रोड, सातारा रोड परिसर, पद्मावती, बिबवेवाडी, तलजाई, कात्रज, धनकवडी, इंदिरानगर, कर्वे रोड, शिवनेरी नगर, भाग्योदयनगर, ज्ञानेश्वरनगर, साईबाबानगर, सर्वे नंबर 42, 46, कोंढवा खुर्द, पर्वती और पद्मावती टेंकर भरना केंद्र।

वडगांव जल केंद्र :
हिंगणे, आनंद नगर,  वडगांव, धायरी, आंबेगांव पठार, दत्तनगर, भारती विद्यापीठ, कोंढवा बुद्रुक, चतुश्रृंगी, एसएनडीटी

वारजे जल केंद्र : 

पाषाण, औंध, बोपोडी, खड़की, चतुश्रृंगी परिसर, बावधन, बानेर, चांदनी चौक, महात्मा सोसायटी, सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ परिसर, वारजे मालवाड़ी, रामनगर, अहिरेगांव, पॉपुलरनगर, अतुलनगर, शाहू कॉलोनी, सूस, सुतारवाड़ी आदि।

 

 

 

 

Pune Police | पुणे के हड़पसर में सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ; महीने भर पहले हुआ था पत्नी का निधन

Pune | गले का फंदा बना बुर्का का झूला, दम घुटने से 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत