Pune | पुणे के दौंड में भीमा नदी में डूबकर दो की मौत 

 

दौंड, 18 सितंबर : Pune | दौंड के भीमा नदी में आज 18 सितंबर की सुबह साढ़े 11 बजे दो युवक नहाने के लिए नदी में गए थे।  इस दौरान आवेश मुजफ्फर शेख (उम्र 13 ) और उसके दोस्त आदिल मेहबूब शेख (उम्र 18 )  पानी का अंदाज नहीं मिलने की वजह से डूब गए।  इन दोनों का शव तीन घंटे के बाद हाथ लगा।  घटना की जानकारी मिलने(Pune)पर भीमा नदी किनारे लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी।

कई लोगों ने इन दोनों युवकों को अलग अलग तरह से तलाशा और उन्हें कैसे बचाया जा सकता है इसकी कोशिश की।  लेकिन सारे प्रयास असफल साबित हुए।  इन दोनों का शव देखकर सबका कलेजा कांप उठा।
पुलिस इंस्पेक्टर विनोद घुगे, पुलिस हवलदार सचिन बोराडे, अण्णा देशमुख, पुलिस कांस्टेबल पोपट जाधव ने वहां जमी भीड़ को हटाया। वहां के मछुआरों ने पुलिस की शव निकालने  में मदद की।

 

Pune | अजीत पवार जल्द बड़ा धमाका करेंगे? भाजपा को जोरदार झटका देने की तैयारी 

Pune | राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (ajit pawar) ने आगामी मनपा चुनाव के मद्देनज़र महत्वपूर्ण बयान दिया है।  पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के चुनाव में अब महज कुछ ही महीने बचे है।  पुणे (Pune) के कई भाजपा (BJP) नगरसेवक के संपर्क में होने का दावा अजीत पवार ने किया है।  ऐसे में मनपा चुनाव से पहले ही अजीत पवार भाजपा को झटका देंगे क्या ? इस पर सबकी नज़रें टिकी है।