Pune | मुंबई-पुणे रेलवे लाइन पर हादसा, इंदौर-दौंड एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

लोनावला (Lonavala News) :  Pune | मुंबई-पुणे रेलवे ट्रैक (Mumbai-Pune Railway Track) पर लोनावाला रेलवे स्टेशन (Lonavala Railway Station) पर आज सुबह करीब 8 बजे एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त (Accident)  हो गई। लोनावाला रेलवे स्टेशन पर इंदौर-दौंड एक्सप्रेस (Indore-Daund Express) के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।

 

इंदौर-दौंड एक्सप्रेस आज सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर रही थी कि ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस वजह से मुंबई (Mmbai) और पुणे (Pune) के बीच सभी यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया है। फिलहाल रेलवे की ओर से कोचों को पटरी पर लाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसके बाद सारा ट्रैफिक (Traffic) सुचारू हो जाएगा।

पिछले इंजन की गति बढ़ जाने के कारण दुर्घटना की चर्चा है। हालांकि अभी रेलवे प्रशासन (Railway Administration) की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। रेल प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

 

 

 

——————————————————————————————————————————————–

 

Pune | इंदौर-दौंड एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे; मुंबई से पुणे की तरफ आने वाली ट्रैफिक बाधित

पुणे : Pune | इंदौर-दौंड एक्सप्रेस (Indore-Daund Express) के दो डिब्बों के लोनावला रेलवे स्टेशन (Lonavala Railway Station) के पास पटरी से उतर जाने के कारण मुंबई (mumbai) से पुणे (Pune) की दिशा में आने वाली रेल सेवा ठप (train service stopped) हो गई।  यह घटना आज सुबह हुई।  रेलवे प्रशासन (Railway Administration) दवारा पटरी से उतरे डिब्बों  को फिर से ट्रैक पर लाने का  काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया है।

Pune | पुणे में सहकारिता यूनिवर्सिटी स्थापित की जाए