Pune | विसर्जन के दौरान दो लोग इंद्रायणी नदी में डूबे

पिंपरी (Pimpri News) : गणपति विसर्जन (Ganpati Visarjan) के समय 2 लोग इंद्रायणी नदी (Indrayani River) में डूब गए। यह घटना (Pune) रविवार अनंत चतुर्दशी के दिन शाम 7 बजे के आसपास हवलदार बस्ती आलंदी रोड में हुई। दत्ता आबासाहेब ठोंबरे (Datta Abasaheb Thombre) (उम्र 20), प्रज्वल रघुनाथ काले (Prajwal Raghunath Kale) (उम्र 18) डूबनेवाले युवक का नाम है। इसमें प्रज्वल का शव मिला है। जैसे ही पता चला कि दो लोग नदी में डूब (Pune) गए वैसे ही इलाके में हड़कंप मच गया।

 

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीष कल्याणकर (Senior Police Inspector Manish Kalyankar) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आलंदी रोड स्थित हवलदार बस्ती के लोग इंद्रायणी नदी में गणेश मूर्ति का विसर्जन करने के लिए गए थे। इसी बीच यहाँ के ठोंबरे परिवार अपने घर की मूर्ति का विसर्जन (Ganpati Visarjan) करने के लिए गए थे। तभी दत्ता और प्रज्वल गणेश मूर्ति लेकर पानी में उतरे। हालांकि उन्हें पानी का अंदाजा न लगने के कारण वे डूब गए और उनका पता ही नहीं चला।

 

घटना की जानकारी मिलते ही एमआईडीसी भोसरी पुलिस (MIDC Bhosari Police) और दमकल (fire brigade) के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रज्वल का शव मिला। वहीं देर रात तक दत्ता को ढूंढने का काम शुरू था।

 

 

Pune Crime | चार साल की बच्ची के साथ शोषण करने की कोशिश, वारजे मालवाडी के रामनगर की घटना

Mumbai Crime | फिर शर्मसार हुआ मुंबई! 11 साल की लड़की के साथ सोसाइटी के वॉचमैन ने किया दुष्कर्म