Pune | पिंपरी के भोसरी में गुटखा बिक्री मामले में दो गिरफ्तार 

 

भोसरी, 31 अगस्त : Pune | बिक्री के लिए अपने पास गुटखा रखने के मामले में भोसरी पुलिस (Bhosari Police) ने दो लोगों को गिरफ्तार (arrest) किया है।  यह कार्रवाई (Pune) शनिवार की रात लांडगे नगर , भोसरी में की गई।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम गजानन ज्ञानबा शिंदे (उम्र 42, नि – लांडगे नगर,  भोसरी  ) और महेश दत्तात्रय काळकुटे (उम्र 29, नि – तलेगांव रोड, शिक्रापूर ) है।  इस मामले में पुलिसकर्मी विनोद वीर ने भोसरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी लांडगे नगर, भोसरी के इंडियन आयल पंप के पीछे दो लोगों द्वारा गैरकानूनी रूप से गुटखा बेचने की जानकारी भोसरी पुलिस को मिली थी।  इसके अनुसार पुलिस ने दोनों को कब्जे में लिया। दोनों से 15 हज़ार 840 रुपए का गुटखा जब्त किया गया है।  पुलिस सब इंस्पेक्टर मोहारे मामले की जांच कर रहे है।

 

Pune | दस लाख के दंड की वसूली का फरमान देने वाले मुखिया कौन ? 

कोरोना महामारी में लोग पहले से ही परेशान है।  ऐसे में हर दिन 10 लाख रुपए का दंड वसूल करने के आदेश देने वाले उपायुक्त माधव जगताप (Deputy Commissioner Madhav Jagtap) के पीछे आखिर मुख्य आदमी (pune) कौन है ? उसका नाम घोषित करने की मांग शिवसेना (shivsena) के प्रतिनिधि मंडल ने मनपा आयुक्त विक्रम कुमार (Municipal Commissioner Vikram Kumar) से की है.