Pune | अब चलेगी ST की इलेक्ट्रिक बसें, पुणे से इन पांच शहरों का सफर होगा सुखद

पुणे (Pune News) : Pune | राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) नीति लागू की जा रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। अगले एक कदम के रूप में, राज्य परिवहन महामंडल (state transport corporation) महामंडल मतलब एसटी जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों (electric bus) का उपयोग करेगा। आनेवाले समय में एसटी के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें नजर आएंगी। एसटी प्रशासन (ST Administration) 100 इलेक्ट्रिक बसों को किराए पर लेगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जल्द ही अध्यादेश जारी किया (Pune) जाएगा।

 

राज्य में सात स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन

 

एसटी (ST) की इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने की जिम्मेदारी महामंडल की होगी। इसके लिए राज्य में सात जगहों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनमें पुणे के साथ नासिक, औरंगाबाद, कोल्हापुर, सोलापुर, नांदेड़, नागपुर शामिल हैं।

 

पुणे में 3000 किलोवाट क्षमता वाला चार्जिंग स्टेशन

 

पुणे (Pune) में 3,000 kW की क्षमता वाला चार्जिंग स्टेशन (charging station) स्थापित किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत करीब 2 करोड़ रुपए है। यह स्टेशन सेवन लव चौक पर विभागीय नियंत्रक कार्यालय के पास स्थापित किया जाएगा। पुणे में चार्जिंग सेंटर स्थापित करने के लिए सभी प्रकार के तकनीकी परमिट प्राप्त कर लिए गए हैं। निधी उपलब्ध होने के बाद केवल तीन महीने में स्टेशन की स्थापना और संचालन किया जाएगा।

 

एक बार चार्ज होने पर 300 किमी चलेगी बस

 

पुणे में तीन हजार किलोवाट क्षमता का चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसमें 20 चार्जिंग पॉइंट होंगे। यह 150 किलोवाट के लिए 10 चार्जर और 90 किलोवाट के लिए 10 चार्जर का उपयोग करेगा। एक बस को चार्ज करने में 2 घंटे का समय लगेगा। एक बार चार्ज करने पर बस करीब 300 किमी चलेगी।

 

पुणे से इन शहरों के लिए चलेगी इलेक्ट्रिक एसटी

 

पहले चरण में एसटी महामंडल 100 बसें किराए पर लेगा और इलेक्ट्रिक बसों के साथ प्रयोग करेगा। जिसमें से 30 बसें पुणे विभाग को आवंटित की जाएंगी। इन बसों में 43 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। अगले छह महीने में पुणे स्टेशन (Pune Station) से राज्य के पांच शहरों में इलेक्ट्रिक एसटी चलाई जाएंगी। इसमें पुणे-औरंगाबाद, पुणे-नासिक, पुणे-कोल्हापुर, पुणे-सोलापुर, पुणे-महाबलेश्वर के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।

 

चार्जिंग स्टेशन बनाने वालों को टैक्स में राहत

 

वाहन लेनेवालों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (diesel) पर चलने वाली गाड़ियोंग की संख्या ज्यादा हो रही है। प्रदूषण की वजह से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में राज्य सरकार ने ई-वाहन (e-vehicle) नीति की घोषणा की है। कई रियायतें दी जा रही हैं। शहरों और राजमार्गों पर बड़ी संख्या में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसे देखते हुए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण करने वालों को टैक्स में राहत दी जाएगी।

 

 

 

Pune | पुणे के चिंचवड़ में दिन में साहूकारी, शाम को चाइनीज गाडी लगाना और फिर रात में सेंधमारी