Pune | आदर्श राजनीति का लक्ष्य है भारत रत्न अटलजी का कार्य !

पिंपरी : Pune | भाजपा (BJP) की पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) शहर इकाई के पदाधिकारियों ने शनिवार को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि, अटल ने भारतीय राजनीति को आदर्श राजनीति बनाकर दिखा दिया (Pune) है। पिंपरी मोरवाड़ी में स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय में स्व अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व हर भारतीय के लिए आदर्श है। उन्होंने आदर्श राजनीति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से भारत की जीवंतता को पूरी दुनिया के सामने पेश किया। इस तरह की भावनाओं को भाजपा नेताओं ने व्यक्त किया।

 

इस मौके पर भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्षा उमा खापरे, प्रदेश सचिव अमित गोरखे, महासचिव मोरेश्वर शेडगे, राजू दुर्गे, बाबू नायर, विजय फुगे, नगरसेवक व स्थायी समिति के पूर्व सभापति विलास मडीगेरी, नगरसेवक शीतल शिंदे, नगरसेविका माधवी राजापुरे, महिला आघाडी प्रदेश कोषाध्यक्ष शैला मोलक, शहर उपाध्यक्ष नंदू दाभाडे, प्रकाश जवलकर, समीर जवलकर, अजय पाताडे, शहर सचिव देवदत्त लांडे, राजेंद्र ढवले, विनोद मालु, योगेश सोनवणे, दिव्यांग सेल के अध्यक्ष शिवदास हांडे, पूर्व नगरसेवक बालासाहेब भुंबे, युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य अजित कुलथे, गुजराथी आघाडी अध्यक्ष मुकेश चुडासमा, शिक्षक आघाडी के महासचिव कांबले सर, मंडल अध्यक्ष विनोद तापकीर, महादेव कवितके, महिला आघाडी मंडल महासचिव कविता करदास, प्रसिद्धी प्रमुख संजय पटनी, मंडल महासचिव नंदू भोगले,  नितीन अमृतकर, मधुकर बच्चे, युवा मोर्चा शहर सचिव मुक्ता गोसावी, सतपाल गोयल, मनोज तोरडमल, सौरभ शिंदे, कोमल कालभोर, कार्यालय प्रमुख संजय परलीकर आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

Pune News | गुंठेवारी नियमितीकरण के लिए प्रतिज्ञापत्र लेने का स्थायी समिति का फैसला

 

Pune Crime | पहलवान की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार