Pune: आधी रात को फरासखाना के पुलिस हवलदार की तडीपार गुंडे ने की हत्या; कुछ ही घंटो में महिला की हत्या से मची खलबली

पुणे : सख्त लॉकडाउन और बंदोवस्त के दौरान डबल मर्डर से पुणे दहल गया। वर्षो से तडीपार गुंडे ने बुधवार पेठ में एक पुलिस हवलदार की धारदार हथियार से वार कर हत्या कअर दी। इस हत्या के बाद पुलिस की नींद उड़ गई है। उसी परिसर में एक वैश्या वयवसाय करने वाली महिला की हत्या किसी अज्ञात ने की है। ये दोनो घटना कुछ ही घंटो में हुई है। इससे शहर पुलिस दल में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस हवलदार समीर सय्यद (उम्र 48) की हत्या हुई है। तडीपार अपराधी प्रवीण महाजन ने इस हत्या को अंजाम दिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं वैश्या व्यवसाय करनेवाली रानी (उम्र 24) की भी हत्या हो गई है। अभी तक उसका पूरा नाम और उसके हत्यारे का कुछ पता नहीं चला।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रवीण महाजन पुलिस रिकॉर्ड पर दर्ज अपराधी है। बॉडी ऑफेंस का मामला उस पर दर्ज है। उसके अपराधो की वजह से उसे पिछले साल शहर व जिले से 1 साल के लिए तड़ीपार कर दिया गया था।

हालांकि तडीपार के दौरान वह शहर में आया। इतना ही नहीं वो बीच शहर में आया। बुधवार पेठ के श्रीकृष्ण टॉकीज के पास आने के बाद उसने धारदार हथियार से पुलिस हवलदार समीर सय्यद की हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच गई और प्रवीण को गिरफ्तार किया। उसने इस हत्या को अंजाम क्यों दिया इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। एक बजे के आसपास यह घटना हुई थी।

पुलिस हवलदार समीर सय्यद ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहे थे। खडक पुलिस लाईन में वो रहते हैं। वो बुधवार को इलेक्शन ड्यूटी के कारण पुलिस थाने आए थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वो निकले तो उसी समय उसकी हत्या हुई। उन लोगों में पहले से कोई विवाद था क्या उसकी जांच की जा रही है।

इस अपराध में वरिष्ठ अधिकारी और क्राइम ब्रांच जांच कर रही थी तभी 3 बजे के आसपास बुधवार पेठ में ही एक वैश्या व्यवसाय करने वाली महिला की किसी अज्ञात ने हत्या कर दी। पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और जांच शुरू की। लेकिन उसकी हत्या किसने किया और क्यों किया ये पता नहीं चल पाया। इस मामले की जांच फरासखाना पुलिस कर रही है।