Pune Suicide News | ‘नेशनल डॉक्टर डे’ पर पुणे के नवविवाहित डॉक्टर दंपत्ति ने की आत्महत्या

पुणे  (Pune) – (Pune Suicide News) ‘नेशनल डॉक्टर डे’ (National Doctor’s Day) पर पुणे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आज ही के दिन पुणे के नवविवाहित डॉक्टर दंपत्ति ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। नवविवाहित जोड़े ने अपने आवास पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। फोन पर कहासुनी के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। बाद में निराशा में पति ने भी आज सुबह आत्महत्या कर ली है।

निखिल दत्तात्रय शेंडकर (Nikhil Dattatray Shendkar) (27) और पत्नी अंकिता निखिल शेंडकर (Ankita Nikhil Shendkar) (26) मृतक के नाम है। इस मामले में वानवड़ी पुलिस (Wanawadi Police) ने आकस्मिक मौत दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों वानवड़ी के आजादनगर (Azadnagar) इलाके में रह रहे थे। दोनों अलग-अलग जगहों पर प्रैक्टिस करते थे। छोटे-छोटे कारणों से उनके बीच लगातार बहस होती रहती थी। कल (बुधवार) को जब निखिल काम से घर आ रहा था तभी फोन पर दोनों में कहासुनी हो गई। बहस के बाद अंकिता ने गुस्से में फोन काट दिया।

निखिल रोज की तरह घर आया। घर आकर उसने देखा कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। यह उनके लिए बहुत बड़ा सदमा था।

बाद में निराश होकर निखिल ने भी आज सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

वानवडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

 

 

Rape | राजस्थान के धौलपुर जिले में दहेज नहीं देने पर पति ने किया पत्नी का सौदा, गुप्तांग में मिर्च पाउडर डालकर दोस्तों से कराया सामूहिक बलात्कार

 

police officers transfer | Mumbai : वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादला पर 6 महीने का ब्रेक