Pune-Solapur Road Accident | दर्दनाक! पुणे सोलापुर रोड पर ट्रक ने बाइक सवार मां बेटी को मारी टक्कर, महिला की मौत जबकि बेटी गंभीर रूप से जख्मी

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune-Solapur Road Accident | पुणे सोलापुर रोड में तेज़ गति से जा रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद उसकी मौत हो गई। जबकि 15 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यह दुर्घटना पुणे सोलापुर रोड के हड़पसर परिसर में हुई। मृत महिला का नाम वर्षारानी राहुल बोरावके (36 नि. गाडीतळ, हडपसर) है।जबकि समृद्धी राहुल बोरावके (15) गंभीर रूप से जख्मी हो है। (Pune-Solapur Road Accident)

 

इस मामले में ट्रक ड्राइवर किरण रामकृष्ण सानप (22 नि. वडझरी, ता. पाटोदा, जि. बीड) को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में हडपसर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्षारानी और उनकी बेटी समृद्धी दोपहर पौने 12 बजे पुणे सोलापुर रोड से लक्ष्मी कॉलोनी परिसर जा रही थी।
इसी दौरान तेज़ गति से आ रही ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। (Pune-Solapur Road Accident)

 

इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुई वर्षारानी की उपचार से पूर्व ही मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर किरण सानप को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जांच सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सचिन पावर कर रहे है।

 

Web Title :- Pune-Solapur Road Accident | truck bike death woman two wheeler accident pune solapur road pune crime news

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Purandar Airport | एयरपोर्ट प्रभावितों का उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन; जमीन नहीं देने पर अडे, प्रस्ताव पास

 

Warina Hussain | अभिनेत्री वरना हुसैन हुई ट्रोलर्स का शिकार अपने गणपती दर्शन करने पर

 

Rain in Maharashtra | अगले 5 दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी