Pune | शॉकिंग ! पुणे में शिक्षिका पढ़ा रही थी तभी ऑनलाइन क्लास में लग गया पोर्न वीडियो 

राजगुरुनगर (Rajgurunagar News), 2 अगस्त : Pune | कोरोना  की वजह से हर जगह ऑनलाइन क्लासेज (online classes) चल रहे है. लेकिन ऑनलाइन क्लास के दौरान कई तरह की अजीब घटनाएं सामने आ रही है।  इसी तरह की एक घटना पुणे (Pune) जिले के राजगुरुनगर से सामने आई है।  एक इंग्लिश मीडियम स्कूल (English Medium School) में क्लास के दौरान पोर्न वीडियो (Porn videos) लगाए जाने की चौंकाने वाली घटना घटी है.

 

इस घटना की  कई छात्राओं ने चैट बॉक्स में मैसेज कर शिक्षकों से इसकी शिकायत की है।  जबकि  कुछ छात्राओं ने इस घटना के बारे में अपने पेरेंट्स  को बताया है।  लेकिन अश्लील वीडियो (porn videos) शुरू होने की जानकारी संबंधित शिक्षिका को नहीं हुई।

इस मामले में अभिभावकों ने स्कूल जाकर यह घटना मुख्याध्यापक को बताई।  इसके बाद मुख्याध्यापक ने विद्यार्थियों  (Students) के जरिये जांच शुरू की है।

 

——————————————————————————————————————

 

Shreya Purandare | हॉर्स राइडर श्रेया पुरंदरे ने 11वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली

पुणे (Pune News) : राष्ट्रीय हॉर्स राइडर (National Horse Rider) युवती (Shreya Purandare) ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। रविवार को सुबह शहर के नांदेड सिटी (Nanded City) में यह दुखद घटना हुई है। श्रेया गणेश पुरंदरे (Shreya Ganesh Purandare) (उम्र 17) आत्महत्या करनेवाली लड़की का नाम है। श्रेया पुरंदरे (Shreya Purandare) शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे (Shivshahir Babasaheb Purandare) की पोती है। श्रेया नांदेड़ सिटी बिल्डिंग में रहती है। उसके पिता की हॉर्स राइडिंग एकेडमी (Horse Riding Academy) है। बचपन से ही हॉर्स राइडिंग का शौक था। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उसे कई अवार्ड मिल चुके हैं। रविवार सुबह 9 बजे के आसपास उसने कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

 

Android Smartphone | Alert ! 27 सितंबर से इन  स्मार्टफोन में नहीं चलेगा Gmail, You Tube और Google

Maharashtra Unlock Update | प्रतिबंधों में छूट देने का निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे, राजेश टोपे ने दी जानकारी