पुणे : शॉकिंग ! ट्रेन से यात्रा के दौरान  सो रही 8 वर्षीय लड़की का अपहरण, बाथरूम में जबर्दस्ती करने का प्रयास; लड़की को चलती ट्रेन से बाहर फेंका 

 

पुणे, 2 जून : ट्रेन से परिवार के साथ गोवा से दिल्ली जा रही सेना के अधिकारी की 8 साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ जबर्दस्ती  करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  यह घटना मिरज रेलवे विभाग में सामने आया है।  लड़के ने जागने के बाद शोर मचाया तो इस लड़की को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया।  मिरज रेलवे विभाग में यह घटना घटी है।  आरोपी भी सेना में है।  इस मामले में आरोपी प्रभु मल्लाप्पा उपहार (उम्र 33 ) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रभु मूल रूप से कर्नाटक के बेलगांव का रहने वाला है। वह सेना में नाइक है।  उसकी पोस्टिंग झांसी में है।
पीड़ित लड़की के पिता भी सेना में थे।  हाल ही में वह रिटायर हुए है।  वह मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले है. वे ट्रेन से गोवा से दिल्ली अपने परिवार के साथ जा रहे थे।

पीड़ित लड़की जब सो रही थी तभी उसे सोते हुए उठाकर ले जाय गया।  उसके बाद उसे एक व्यक्ति बाथरूम में ले गया।  उसने उसके कपड़े खोलने का प्रयास किया।  लड़की अचानक से जाग गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।  इससे घबरा कर आरोपी ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इस घटना में लड़की जख्मी हो गई है।  इस बीच लोणंद से सालपा रेलवे लाइन पर वह बेसुध अवस्था में मिली।

इसके बाद उसे सात्रा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।  होश में आने पर उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।
इस मामले में केस दर्ज किया गया है।  मामले की जांच पुलिस सुप्रीटेंडेंट सदानंद वायसे पाटिल के मार्गदर्शन में चल रहा है।  लड़की दवारा दी गई जानकारी के अनुसार भुसावल में चार संदिग्धों को पकड़ा गया है।  उन्होंने प्रभु दवारा अपराध को अंजाम देने की जानकारी दी।  इसके बाद प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया।